‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: डेहरु माता मंदिर में वृक्षारोपण

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: डेहरु माता मंदिर में वृक्षारोपण
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के पुराना शहर मंडल, मुक्ताप्रसाद मंडल और डेहरु माता सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” के तहत आज नाल रोड स्थित डेहरु माता मंदिर सार्वजनिक प्रन्यास में  वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान 125 खेजड़ी, पीपल, तुलसी, गुलाब, मोगरा सहित सैकड़ों की संख्या में पेड़ लगाए गए।पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पुराना शहर मंडल भाजपा की अध्यक्ष आशा आचार्य, पुराना शहर मंडल पर्यावरण अभियान के संयोजक मोतीलाल हर्ष, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत, मुक्ताप्रसाद मंडल के अध्यक्ष कपिल शर्मा, डेहरु माता सेवा समिति के अध्यक्ष एड. पवन पुरोहित, संयोजक जेठाराम जी पुरोहित और समन्वयक भंवर पुरोहित उपस्थित रहे।जिला संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरे देश में सामाजिक संगठनों को साथ लेकर “एक पेड़ मां के नाम” का अभियान चलाया है, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में डूंगर कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र पुरोहित, मानस पाठी नरेश पुरोहित, डेहरु माता सेवा समिति के रामेश्वर प्रसाद, एड. अनिल पुरोहित, रमेश पुरोहित, रामरतन जी पुरोहित, सतीश पुरोहित, गिरिराज पुरोहित, मास्टर पवन पुरोहित, अनिल सेवादार, सुरेंद्र जी ओझा, सुशील व्यास, गणेश व्यास, नवल पुरोहित (दारा महाराज), सुनील पुरोहित, भागीरथ जी कल्ला, राजू चौधरी, राजू महाराज हलवाई राम कुमार पुरोहित और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

pop ronak

भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार अग्रवाल, शिवकुमार पांडिया, प्रदीप उपाध्याय, सुशील व्यास (पूर्व पार्षद), मांगीलाल मेघवाल, रामकुमार व्यास, नरेश जोशी, पुराना शहर मंडल के अनिल आचार्य, मालचंद सुथार, अनादि पारीक, अशोक तिवाड़ी, धीरज पारीक, अरविंद व्यास, आनंद पुरोहित, मुक्ताप्रसाद मंडल के सुभाष पुरोहित, सीमा स्वामी, सुमन जोशी, अर्जुन बोबरवाल, गणेश व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वृक्षारोपण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने डेहरु माता सेवा समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *