पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ट्रायल शुरू

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का ट्रायल शुरू
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर,18 जुलाई। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में संकुल स्तरीय कबड्डी, बॉलीवाल एवं एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का ट्रायल गुरुवार से शुरू हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य इलियास खान ने बताया कि तीन दिवसीय ट्रायल प्रतियोगिताओं के माध्यम से संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ में भाग लेने हेतु उत्कृष्ट खिलाडियों का चयन किया जाएगा।

pop ronak

प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग-14,17,19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राएं भाग लेगी। इस बार नवोदय विद्यालय समिति जयपुर संभाग के अन्तर्गत 15 विद्यालयों से कुल 117 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इन प्रतियोगिताओ को सम्पन्न करवाने के लिए नवोदय विद्यालय समिति के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त राजस्थान शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षको की सेवाएँ भी ली जा रही है।

उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गजनेर सरपंच गीता कुम्हार व अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य इलियास खान ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *