पुलिस और विहिप कार्यकर्ताओं में हुए विवाद के चलते दो पुलिसकर्मियों को हटाया

विहिप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में विवाद हुआ तो उन्होंने थाने के आगे प्रदर्शन किया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपक जलाने पर झगड़ा

पूगल , 24 जनवरी। राजस्थान में भाजपा सरकार के आने के बाद पुलिस प्रशासन दबाब में कार्य करने लगा है। पुलिस के आला अधिकारी घटना की पूरी जांच के बिना ही राजनैतिक दबाब के चलते तुरन्त फैसला ले लेते है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मामला पूगल थाने का है कि  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीपोत्सव और पटाखे जलाने को लेकर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। गाली-गलौच कर मारपीट भी की। वहीं पुलिस के एफआईआर दर्ज नहीं करने पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

pop ronak

विहिप कार्यकर्ताओं भी पहुंचे और उनका पुलिस से विवाद हो गया। मामला एसपी तेजस्वनी गौतम तक पहुंचा, जिसके बाद एफआईआर के आदेश दिए गए साथ ही दो पुलिसकर्मियों को थाने से हटा दिया गया।

पूगल थानाधिकारी रवि कुमार मीणा ने बताया कि आडूरी गांव के चक 1 केडब्ल्यूएम निवासी टीकम सिंह राठौड़ ने मामला दर्ज करवाया है। 22 जनवरी की शाम वह खेत में दीपोत्सव के बाद पटाखे जला रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले हनीफ खान सहित अन्य लोगों ने अभद्रतापूर्वक गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। धार्मिक कार्य में बाधा पहुंचाई।

पुलिस ने धार्मिक कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के मामले में हनीफ खान, बशीर खान, ताजू खान सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले मंगलवार को मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पूगल थाने पहुंच गए। विहिप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में विवाद हुआ तो उन्होंने थाने के आगे प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ते देख खाजूवाला सीओ विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।

विरोध को देखते हुए सीओ ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से वार्ता की। उनसे वार्ता के बाद एएसआई जेठाराम व हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह यादव को तुरंत प्रभाव से थाने से रिलीव कर दिया। थाना अधिकारी रवि कुमार मीणा ने बताया कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *