वंदे गंगा अभियान एक राज्य नहीं, पूरे समाज का जल जागरण अभियान है– बिहारी लाल विश्नोई

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 18 जून। बीकानेर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई ने संबोधितं करते हुए कहा राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहली बार जल को जन से जोड़ा तो महाअभियान बना वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान राजस्थान में जल संरक्षण बना जनआंदोलन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ राजस्थान में जल चेतना और जन सहभागिता की ऐतिहासिक मिसाल बन चुका है। यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से बनी जल जागरूकता की क्रांति है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी के अवसर पर इसकी शुरुआत हुई और 15 जून तक इसने पूरे प्रदेश को जल संरक्षण के लिए एकजुट कर दिया। रामजल सेतु लिंक परियोजना से 17 जिलों के 4 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को जल मिलेगा 88 हजार कार्यक्रमों और 77 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता से बना — जनसहभागिता का जनांदोलन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
SETH TOLARAM BAFANA ACADMY

5 जून से 15 जून तक पूरे राज्य में करीब 88,000 कार्यक्रम आयोजित किए गए और 77 लाख से अधिक लोगों ने सहभागिता दर्ज की इन कार्यक्रमों के अंतर्गत 15330 जल स्रोतों की सफाई, 9059 सरकारी कार्यालयों, गौशालाओं, पशु चिकित्सालयों की सफाई, 3802 ग्राम सभाएं, 3582 प्रभात फेरियां, 966 रात्रि चौपालें और 7926 जल पूजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विश्नोई ने कहा इस अभियान की प्रेरक शक्ति इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। उन्होंने जल स्रोतों की सफाई, वृक्षारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाई। यह इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं जल संरक्षण को लेकर अधिक सजग, संवेदनशील और समर्पित हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा सर्वाधिक 57,925 कार्यक्रम आयोजित किए गए प्रदेश के सभी 41 जिलों और 7 संभागों में अभियान सक्रिय रूप से चला। विश्नोई ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संकल्प, प्रशासन के समर्पण और जनता की भागीदारी से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान राजस्थान को जल समृद्ध बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।पानी को लेकर सोच बदली है और हर कोना यही संदेश दे रहा है, जल ही जीवन है, जल बचाना हमारा धर्म है वंदे गंगा अभियान एक राज्य नहीं, पूरे समाज का जल जागरण अभियान है आज की प्रेसवार्ता में मीडिया संयोजक मनीष सोनी, पवन स्वामी, दिलीप सिंह , इंद्रचंद मालू उपस्थित रहे।

pop ronak
kaosa
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *