योग शिविर में खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में उत्साह का संचार

योग शिविर में खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में उत्साह का संचार
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 18 जून । पतंजलि योग समिति युवा भारत के तत्वावधान में एम.एम. ग्राउंड में चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत आज बालक-बालिकाओं के लिए विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों ने पारंपरिक भारतीय खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें बोरी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, रस्साकशी,बाधा दौड़ आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर बच्चों में खेलों को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला। शिविर में खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। बालिकाओं ने विशेष रूप से नींबू-चम्मच दौड़ में अनुशासन एवं संतुलन का परिचय देते हुए आकर्षक प्रदर्शन किया। वहीं बोरी दौड़ और रस्साकशी में भी बच्चों ने आनंदपूर्वक भागीदारी की।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इस आयोजन में शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत,युवा प्रभारी भवानी शंकर सांखला,नरेंद्र जी सुथार,विकास जोशी, कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी,शोभा कच्छावा,करिश्मा,हेमलता, तुलसी, दीप्ति,डिंपल,जयश्री रंगा शारीरिक शिक्षक महावीर प्रसाद शर्मा तथा विजय किराडू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खेल की गतिविधियों को संचालित करने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान किया। प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत में प्रशंसा स्वरूप सम्मानित भी किया गया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास एवं खेलों के प्रति रुचि और अधिक बढ़ी।

शिविर में न सिर्फ खेलकूद, बल्कि अनुशासन, सहयोग, और भारतीय संस्कृति से जुड़े संस्कारों को भी विकसित किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है। शिविर के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया इस नि:शुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा स्वास्थ्य संस्कार को ध्यान में रखते हुए बच्चों को नित्य प्रति महानुभावों से मार्गदर्शन दिया जाता है। इस पूरे शिविर सत्र के दौरान विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा जिसके अंतर्गत बच्चों के खेलकूद, योग, सनातनी संस्कार, गीता श्लोक वाचन,स्वच्छता से लेकर के नशा मुक्ति जैसे विभिन्न अभियान चलाकर के सबको जागरूक किया जा रहा है।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *