बीकानेर में वर्षात हुयी :मौसम विभाग का येलो अलर्ट

श्रीडूंगरगढ़ में बिजली गिरने से फसल जली
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

श्रीडूंगरगढ़ में बिजली गिरने से फसल जली

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 13 अप्रैल। बीकानेर में लगातार दूसरे दिन बादलों का जमावड़ा होने से गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार सुबह बादलों का जमावड़ा इतना रहा कि रोशनी कम हो गई। साढ़े दस बजे के आसपास बीकानेर में वर्षात शुरू हो गई। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में बिजली गिरने से फसल में आग लग गई। गनीमत रही कि किसान परिवार खुद इसकी चपेट में नहीं आया।

pop ronak

शनिवार सुबह से ही बारिश की उम्मीद की जा रही थी। मौसम विभाग की उम्मीद के मुताबिक ही बीकानेर में बूंदाबांदी शुरू हुई। बिजली की तेज घड़घड़ाहट से बारिश तेज होने की उम्मीद की जा रही है। उधर, श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर गांव में भींव सिंह के खेत में आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान की चने की ढेरी में आग लग गई। करीब पंद्रह क्विंटल चना जलने का दावा किया जा रहा है।

शुक्रवार देर रात तक बीकानेर में तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जिसका असर सुबह तक चली ठंडी हवाओं के रूप में देखा गया। उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की चेतावनी दी है।

बीकानेर के अलावा चूरू, नागौर और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बिजली कड़कने पर किसानों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है। वहीं कटी हुई फसल भी खेत में नहीं रखने की सलाह दी है।

बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में दो बार तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हो चुकी है। शुक्रवार देर रात तूफान के कारण लोगों के घर मिट्‌टी से भर गए। वहीं बाद में आई बूंदाबांदी ने इस मिट्‌टी को जमा दिया।

तापमान में गिरावट

दस अप्रैल से ग्यारह अप्रैल तक बीकानेर में तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, वहीं शुक्रवार से इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि कमी के बावजूद ये सामान्य से काफी ज्यादा है। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है वहीं न्यूनतम पारा साढ़े चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है। शनिवार को इसमें और कमी आने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *