शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ की मांगों का हल क्या शनिवार 14 दिसम्बर को निकल पायेगा ?

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 40वें दिन जारी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 40वें दिन जारी

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 13दिसम्बर। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर का धरने को आज 40 दिन हो गए परन्तु सरकार के कानो अभीतक जूं नहीं रेंगी। प्रदेशकारियों व धरनार्थियों की बात को अनदेखा करना उचित नहीं प्रतीत होता। पक्ष व विपक्ष के राजनेता भी लगता है आंखें मूंद कर बैठे है . ऐसी स्थिति में धरना कितने दिनों तक चल पायेगा यह भी सोचनीय बात है तथा सरकार के कार्य व योजनाएं भी कहीं न कहीं प्रभावित हो रही है।

pop ronak

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य एवं प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास के द्वारा शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को ज्ञापन सौंपकर मंत्रालयिक संवर्ग की रिव्यु एवं नियमित डीपीसी, काउंसलिंग से पदस्थापन तथा पूर्व में की गई अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के बिन्दुओं पर वार्ता की गई। वार्ता के दौरान शिक्षा निदेशक ने आश्वस्त किया कि शिक्षा सचिव महोदय कृष्ण कुणाल बीकानेर प्रवास पर आये हुए हैं, कल दिनांक 14.12.2024 को निदेशालय में सचिव महोदय के आगमन पर आपको वार्ता के लिए बुलाया जाकर सभी मांगों पर निर्णय कर दिया जायेगा। निदेशक महोदय को संघ की ओर से अवगत करवा दिया गया है कि मांगे माने जाने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
धरने पर आज प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य, प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, जितेन्द्र गहलोत, राजेश कुमार दर्जी उमावि गठवाड़ी (जयपुर ग्रामीण), राजकुमार चतुर्वेदी चाकसू जयपुर, बैठे, समर्थन में विजय कुमार शर्मा, विष्णुदत पुरोहित, उमेश आचार्य, बलवेश चांवरिया, राजेश देवड़ा, लालचन्द हठीला प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *