विश्व वन्य वन्य प्राणी दिवस आयोजित

विश्व वन्य वन्य प्राणी दिवस आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 6 अक्टूबर। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में आज शाला की करुणा क्लब इकाई द्वारा करुणा पखवाड़े के तहत विश्व वन्य वन्य प्राणी दिवस आयोजित किया गया। जिसमे चित्रकला प्रतियोगिता द्वारा वन्य प्राणी दिवस को मनाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस प्रतियोगिता में शाला के करुणा क्लब सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्राणी जीव जगत, पर्यावरण संरक्षण और जीवों प्राणियों के प्रति प्रेम के विशिष्ट भाव को दर्शाने वाले चित्र बनाए गए। शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने बताया की दिनांक 01 अक्टूबर से करुणा सप्ताह के तहत लगातर जीव दया करुणा का भाव विद्यार्थियों में पैदा करने हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

pop ronak

शाला सचिव रमेश कुमार मोदी ने बताया की इस प्रकार के निरंतर आयोजन करने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ साथ समस्त प्रकार के करुणा,दया, पर्यावरण संरक्षण, जीवों के प्रति प्रेम और उनके बचाव आदि का भाव पैदा होता है।

शाला प्रधान हनुमान छींपा ने बताया की आगामी दिवस में शाला के विद्यार्थियों को जीव दया की भावना को मूल रूप से दिखाने और उन्हें प्रेरित करने हेतु शाला द्वारा सभी विद्यार्थियों को गौशाला का भ्रमण भी करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *