शास्त्री नगर स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका में श्रीरामोत्सव में पूजन

शास्त्री नगर स्थित श्री वीर हनुमान वाटिका में श्रीरामोत्सव में पूजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

सुन्दरकांड पाठ व सचेतन झांकिया

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 22 जनवरी। शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका में सोमवार को रामोत्सव अयोध्या में रामलला की प्रतिमा के समय भगवान श्री राम दरबार का पूजन किया गया। मंदिर में सुन्दरकांड का सामूहिक पाठ, रामनाम जाप, सचेतन झांकियों का आयोजन हुआ। कॉलोनी में सचेतन झांकियों के साथ गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकली।

pop ronak

दोपहर को अयोध्या में राम लला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के दो बड़ी एल.ई.डी. से लाइव प्रसारण के साथ श्रीमती संतोष गोयल, सचिन गुप्ता, छाया गुप्ता, रवि किरण, अभिषेक, निखिल व दिव्या गुप्ता ने सविधि मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री राम का पूजन करवाया। डॉ. आर.पी.गुप्ता व मीरा गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्लावासियों ने श्री वीर हनुमान मंदिर की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट चढ़ाया गया।

श्री वीर हनुमान वाटिका समिति की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि बताया कि मंदिर परिसर में सुन्दकाड, हनुमान चालीसा के साथ भक्ति संगीत का भी आयोजन हुआ। सचेतन झांकियों में श्रीराम भरत मिलाप की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र रही। मंदिर में दीपोत्सव व महा आरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने घरों से लाए दीपकों से स्वास्तिक, ओम, जय श्री राम आदि का अंकन किया तथा जयश्रीराम के नारों के साथ मंदिर में दर्शन किए। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

सचेतन झांकियों के साथ शोभायात्रा

शास्त्री नगर विकास समिति, शास्त्री नगर ड्यूप्लेक्स कॉलोनी, कॉलोनी के सभी वाशिंदों के संयुक्त तत्वावधान में पवनपुरी चौराहा से श्री रामदरबार की सचेतन झांकियों के साथ गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में महिला, पुरुषों व बच्चों ने केसरिया साफा पहना हुआ था। श्रद्धालुओं भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा का सुरेश गुप्ता व रेखा गुप्ता परिवार ने आरती व प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। शोभायात्रा का मार्ग में भी कॉलोनी के गेट नं.4 पर थालियां बजाकर, वीरा सेवा सदन, खंडेलवाल निवास, च श्री वीर हनुमान वाटिका में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा चाय आदि से सत्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *