चूरू में पंचायतीराज चुनाव मतगणना की तैयारियां

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चुरू, 17 नवंबर । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में पहुंचकर पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आगामी 20 नवंबर को होने वाली मतगणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी प्रबंधों को पूरी तरह सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
  • निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना पर जोर:

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने स्पष्ट किया कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए आयोग के तय दिशा-निर्देशों के अनुसार टेबलवार व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण और रिकॉर्ड संधारण का कार्य त्रुटिरहित होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी कर लें।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
  • सुरक्षा और कानून व्यवस्था के पुग्ता इंतजाम:

बैठक में एसपी निश्चय प्रसाद एम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत प्रवेश कार्ड धारकों को ही प्रवेश दिया जाए और अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहे। पुलिस और प्रशासनिक अमले को आपसी तालमेल के साथ शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी, जिला परिषद के सीईओ श्वेता कोचर, एएसपी सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *