शुक्रवार , 20 फ़रवरी देश दुनिया के 45 खास समाचार

शुक्रवार , 20 फ़रवरी देश दुनिया के 45 खास समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
फाल्गुन सुदी 3
================
1 पीएम मोदी ने दुनिया को दिया ‘MANAV’ विजन, एआई के लिए तय किए 5 सूत्र, बताया भविष्य का रोडमैप।
2 उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत।
3 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी विरासत को किया याद।
4 दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा:EC बोला- अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी; अभी 12 राज्यों में वोटर्स वेरिफिकेशन जारी।
5 छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार का बड़ा फैसला: मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से 1 घंटा पहले छुट्टी ।
6 DRDO का ड्रोग पैराशूट टेस्ट सफल, मानव अंतरिक्ष उड़ान की तैयारी को मिली मजबूती।
7 गाजा पीस बोर्ड में बिना एजेंडा पहुंचे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान की हुई बेइज्जती।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 मोहन भागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव:खिड़की का शीशा टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे; GRP की जांच जारी।
9 ‘राफेल से आपके देश का ही फायदा…’, भारत-फ्रांस डील पर मैक्रों का विपक्ष को जवाब!
10 शशि थरूर बोले-बड़े इवेंट्स में गड़बडियां हो सकती हैं:दिल्ली में चल रहे AI समिट की तारीफ की; राहुल ने इसे PR तमाशा बताया था।
11 सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे:मुफ्त बिजली-पानी देने से काम करने की आदत ही खत्म हो जाएगी; सरकारें रोजगार दें।
12 Punjab का दौरा करेंगे राहुल गांधी, किसानों के समर्थन में बड़ी रैली का आयोजन।
13 कानपुर में फर्जी डिग्री सिंडिकेट का भंडाफोड़, 9 राज्यों के 14 विश्वविद्यालयों के नाम पर चल रहा था ‘खेल’।
14 PM मोदी को कहा 200% टैरिफ लगा दूंगा; ट्रंप ने फिर अलापा युद्ध रुकवाने का राग।

pop ronak

15 ईरान ने रूस के साथ किया युद्ध अभ्यास, पश्चिम एशिया के करीब पहुंचा अमेरिका का विमानवाहक पोत; तनाव बढ़ा।
16 ईरान के पास सिर्फ 10 दिन का समय, ट्रंप बोले- ‘सौदा नहीं हुआ तो बहुत बुरा होगा।’
17 शांति बोर्ड की बैठक में ट्रंप का अजीब बयान।’पराग्वे के राष्ट्रपति युवा व आकर्षक, लेकिन मुझे महिलाएं पसंद।
18 खालिस्तान कमांडो फोर्स का मोस्ट वांटेड आतंकी पंजाब में गिरफ्तार। 31 साल से चल रहा था फरार!
19 सिरोही को 535 करोड़ की बड़ी सौगात, आबूरोड से सांचौर तक बनेगा फोरलेन हाइवे!
20 गोरखपुर में 339 करोड़ से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी ने MoU किया साइन।
21 अफगानिस्तान ने बड़ी जीत के साथ लिया टी20 वर्ल्ड कप से अलविदा, कनाडा को 82 रन से हराया।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

22 T20 World Cup : जिम्बाब्वे की दूसरी बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को हराया।
23 वैश्विक सीईओ के साथ पीएम मोदी का मंथन, एआई सहयोग और निवेश के अवसरों पर रहा जोर।
24 इमैनुएल मैक्रों बोले- राफेल डील से भारत मजबूत हो रहा, लोग कैसे कर सकते हैं आलोचना।
25 उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत।
26 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून और नौवहन की स्वतंत्रता पर आधारित एक समतामूलक समुद्री व्यवस्था स्थापित करना चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर काम करना होगा।
27 पारंपरिक खतरों के साथ-साथ उभरती चुनौतियां , समुद्री डकैती, समुद्री आतंकवाद, अवैध मछली पकड़ना, तस्करी, साइबर जोखिम और महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं में व्यवधान जैसी समस्याएं गंभीर हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं, जिससे मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियानों की मांग भी बढ़ी है।’
28 आरोपी कोटा से पकड़ाया। राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी, कांग्रेस ने करणी सेना के कार्यकर्ता का वीडियो शेयर किया।
29 कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। पायलट ने इस बयान को गलत बताते हुए रिजिजू से माफी की मांग की है।

30 भागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे; GRP की जांच जारी।
31 दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा, EC बोला- अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी; अभी 12 राज्यों में वोटर्स वेरिफिकेशन जारी।
32 सीएम योगी 22 फरवरी को सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जाएंगे 600 kmph रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में करेंगे सफर।
33 भिवंडी में मेयर-डिप्टी मेयर को लेकर सियासत: एक साथ आए कांग्रेस-NCP और बागी भाजपा पार्षद; बने नए समीकरण।
34 बाज नहीं आ रहे बड़बोले ट्रंप; फिर अलापा युद्ध रुकवाने वाला राग,ट्रम्प बोले- मैंने भारत-PAK को 200% टैरिफ की चेतावनी दी, तब लड़ाई रोकने के लिए माने, संघर्ष में 11 फाइटर जेट्स गिरे थे।
35 ‘अगर डील नहीं हुई तो…’, ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम, अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, ट्रंप बोले – 10 दिन में तय होगा समझौता या एक्शन।
36 ईरान ने गुरुवार को रूस के साथ वार्षिक सैन्य युद्ध अभ्यास किया। यह युद्ध अभ्यास ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी विमानवाहक  पोत पश्चिम एशिया के करीब पहुंच रहा है। अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिए हैं कि अगर तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता विफल हुई, तो वे युद्ध के लिए तैयार हैं।
37 जिम्बाब्वे ने लगातार दूसरे वर्ल्ड चैंपियन को हराया, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी, 26 फरवरी को भारत से मुकाबला।
38 सुपर-8 के मैचों का पूरा शेड्यूल, 21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा।

39 राजस्थान में कोहरा, तापमान 10 डिग्री लुढ़का, MP में 25 जिलों में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे; उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी।
40 पश्चिम बंगाल में हुमायूँ कबीर की पहल पर बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू, कैसा है मुर्शिदाबाद में माहौल?
41 ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ़ रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘सीमा से बाहर जाकर अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं ट्रंप।
42 पाकिस्तान में 28.9 फ़ीसदी हुई ग़रीबी दर, पूर्व वित्त मंत्री बोले- असल में बहुत ज़्यादा।
43 ओडिशा में दलित महिला का बहिष्कार, बच्चों को नहीं भेजा आंगनवाड़ी, जानिए क्या है मामला।
44 एपस्‍टीन फ़ाइल: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के बारे में अब तक क्या सामने आया है?
45 बांग्लादेश: तारिक़ रहमान के प्रधानमंत्री बनते हुए शुरू हुआ विवाद, भारत से नरमी के संकेत
===========================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *