बीकानेर के लिए ‘ब्लैकआउट सैटरडे’- कल आधे शहर में बिजली और पानी का संकट, जानें आपके इलाके का शेड्यूल

बीकानेर के लिए 'ब्लैकआउट सैटरडे'- कल आधे शहर में बिजली और पानी का संकट, जानें आपके इलाके का शेड्यूल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 फरवरी। बीकानेर वासियों के लिए शनिवार का दिन मुश्किल भरा होने वाला है। शहर के एक बड़े हिस्से में कल न केवल बिजली गुल रहेगी, बल्कि जलदाय विभाग के मरम्मत कार्य के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित होगी। बिजली विभाग (BKESL) और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने मेंटेनेंस के चलते अलग-अलग समय पर कटौती की घोषणा की है।सुबह 8 बजे से ही शहर के कई प्रमुख मोहल्लों में कटौती का दौर शुरू हो जाएगा, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नागणेचीजी हेड वर्क्स: 5 से ज्यादा कॉलोनियों में पानी का संकटजन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अधिशाषी अभियंता ऋतु मिशन ने बताया कि नागणेचीजी हेड वर्क्स पर पंप मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते शनिवार को निम्नलिखित क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी:प्रभावित क्षेत्र: करणी नगर, पवनपुरी, गांधी कॉलोनी, वल्लभ गार्डन और सुदर्शन नगर।नोट: विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि पानी पूरी तरह बंद रहेगा या कम दबाव से आएगा, इसलिए नागरिक सुबह ही पानी का संचय कर लें।बिजली कटौती का विस्तृत शेड्यूल: कहां, कब रहेगी बत्ती गुलशहर में फीडर रख-रखाव और पेड़ों की छंटाई के कारण सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक विभिन्न चरणों में बिजली बंद रहेगी ।

pop ronak

सुबह 08:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक –करणी सिंह स्टेडियम का क्षेत्र।
दोपहर 03:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक-राजीव नगर, सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10 का क्षेत्र।
प्रातः 08:00 बजे से 11:30 बजे तक-करणी नगर, गांधी कॉलोनी (पवनपुरी) का क्षेत्र।
दोपहर 12:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक –वाई ब्लॉक वल्लभ गार्डन का क्षेत्र।
10:00 बजे तक प्रातः 07:30 बजे से –सेक्टर 4 पवनपुरी, करणी नगर, पवनपुरी नर्सिंग होम के पीछे का क्षेत्र।
प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक –बांदरा बास का क्षेत्र।
प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक –नया पीर दरगाह के पास बंगला नगर, लिटिल चिल्ड्रन स्कूल के पास MDV कॉलोनी, अग्निशामन ऑफिस के पीछे MDV, रामदेव मंदिर के पास का क्षेत्र।
दोपहर 02:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक –BSTC स्कूल के पीछे बंगला नगर का क्षेत्र।
प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक-अलख सागर कुएं के आस-पास का क्षेत्र।
===============

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *