बीकानेर के सरकारी समाचार

चूरू के सरकारी समाचार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

एसआईआर: बीकानेर पश्चिम के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालय में राजनैतिक दलों की होगी बैठक

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 20 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाना है। प्रकाशन के संबंध में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (पश्चिम) तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) कार्यालय में 21 फरवरी को प्रातः 11 बजे राजनैतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (पश्चिम) श्री रमेश देव ने यह जानकारी दी।
=========
‘मातृभाषा में विचारों की अभिव्यक्ति सर्वाधिक सहज, स्पष्ट व प्रभावशाली’

pop ronak

राजस्थानी भाषा अकादमी तथा राजकीय मंडल पुस्तकालय द्वारा ‘मायड़ भासा री महिमा‘ व्याख्यान आयोजित

बीकानेर, 20 फरवरी। विश्व मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी तथा राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के संयुक्त तत्त्वावधान में शुक्रवार को पुस्तकालय सभागार में ‘मायड़ भासा री महिमा‘ विषयक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को मायड़ भाषा का महत्त्व बताते हुए राजस्थानी लिखने-बोलने हेतु प्रेरित-प्रोत्साहित किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में श्री नेहरू शारदापीठ महाविद्यालय के राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर प्रजापत ने कहा कि मातृभाषा में विचारों की अभिव्यक्ति सर्वाधिक सहज, स्पष्ट व प्रभावशाली होती है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उनकी मातृभाषा या स्थानीय भाषा में देने से वे बेहतर रूप से समझ सकेंगे तथा सीखने में उनकी रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थानी का साहित्य भंडार अत्यंत समृद्ध है व इसका शब्दकोश अत्यंत विशाल है। राजस्थानी को मान्यता मिलने से प्रदेश को युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। उन्होंने उपस्थित युवाओं से राजस्थानी में साहित्य-सृजन करने का आह्वान किया। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने कहा कि मायड़ भाषा मानसिक विकास व व्यक्तित्व को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मातृभाषा व्यक्ति की सांस्कृतिक-सामाजिक पहचान की सूचक है, गौरव का प्रतीक है व यह हमें एकसूत्र में बांधती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पुस्तकालयाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2000 से संपूर्ण विश्व में विश्व मातृभाषा दिवस मनाया जा रहा है। भारत की 22 भाषाएं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल हैं। पुस्तकालय परामर्शदाता रश्मि लाटा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान केसरीसिंह भाटी, भंवरलाल, मोईनुदीन, रामदेव स्वामी, रोहित कुमार स्वामी, रामभरोस सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
=====
जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विशेष पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने किया शुभारंभ

बीकानेर, 20 फरवरी। जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किया गया।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने इसका उद्घाटन किया।इस अवसर पर कोषाधिकारी श्री धीरज जोशी, जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष , उपजिला शिक्षा अधिकारी (शा. शि.) श्री अनिल बोड़ा, एसएमएस दिव्यांग संस्थान की श्रीमती मंजू गुलगुलिया तथा पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्री श्याम सुंदर स्वामी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और कहा कि यह प्रतियोगिता उनके लिए बड़ा अवसर साबित होगा। उन्होंने सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में कुल 77 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के स्टैंडिंग वर्ग में 6 स्पर्धाएं तथा सिटिंग वर्ग में 4 स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट थ्रो, लंबी कूद एवं जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं शामिल रहीं।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में भामाशाह श्री चम्पकमल सुराणा, सीआई सुरेंद्र, अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी श्री देवेंद्र गहलोत एवं श्री गजानंद शर्मा उपस्थित रहे।
जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों, स्टाफ एवं स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्यों का आभार किया। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुई। इस दौरान खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
========
नागणेचीजी हेड वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर, 20 फरवरी। जन स्वास्थ्य अभि विभाग द्वारा नागणेचीजी हेड वर्क्स पर पंप मरम्मत एवं अनुरक्षण का कार्य 21 फरवरी शनिवार को किया जाना है। इसके मद्देनजर नागणेचीजी हेड वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों यथा करणीनगर, पवनपुरी, गांधी कॉलोनी, बल्लभ गार्डन, सुदर्शन नगर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अधिशाषी अभियंता ऋतु मिशन ने यह जानकारी दी।
======

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित

बीकानेर, 20 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उचित मूल्य दुकानों के आंवटन के लिए जारी दिशा निर्देशों के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत तहसील बीकानेर (ग्रामीण क्षेत्र) एवं लूणकरणसर (ग्रामीण क्षेत्र) की नवसृजित उचित मूल्य की 9 दुकानों के आवंटन के लिए विभागीय निर्देशानुसार इच्छुक पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के खण्ड 3(1) के तहत प्राधिकार पत्र जारी किए जाने के लिए सशुल्क आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि आवंदन पत्र 19 मार्च 2026 को सायं 5 बजे तक जिला रसद कार्यालय से जिला रसद अधिकारी के पक्ष में सौ रुपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन 19 मार्च को ही सायं 5 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *