जंगलेश्वर महादेव मंदिर में 111 जोड़ों ने किया पार्थिव शिवलिंग निर्माण, हुआ भव्य महाभिषेक

जंगलेश्वर महादेव मंदिर में 111 जोड़ों ने किया पार्थिव शिवलिंग निर्माण, हुआ भव्य महाभिषेक
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 23 अगस्त । जंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पावन पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं सामूहिक महाभिषेक का भव्य धार्मिक आयोजन पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और अनुष्ठानिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 111 जोड़ों ने सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर देवाधिदेव महादेव का महारुद्राभिषेक किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ महाभिषेक

pop ronak

पूजन एवं अभिषेक का संपूर्ण विधि-विधान पंडित भंवर पुरोहित एवं पंडित पंकज महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। आचार्यों द्वारा उच्चारित सुमधुर वैदिक मंत्रों और स्तोत्रों की ध्वनि से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान सभी यजमानों व श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

शिवमय हुआ वातावरण

महाभिषेक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं के “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के भक्तिपूर्ण जयघोषों से पूरा परिवेश शिवमय बना रहा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की पावन परंपराओं को संजोना तथा जनमानस में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और सद्भाव के भाव को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने अनुष्ठान में सहभागी बने सभी 111 जोड़ों, आचार्यों और धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया।