जोड़बीड़ आवासीय योजना में लॉटरी से आवंटित होंगे 1600 आवास

जोड़बीड़ आवासीय योजना में लॉटरी से आवंटित होंगे 1600 आवास
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीडीए अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जारी की बुकलेट

बीकानेर, 2 जून। जिला कलेक्टर और बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जोड़बीड़ आवासीय योजना की बुकलेट का सोमवार को विमोचन किया। जोड़बीड़ आवासीय योजना के 1600 भूखंडों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। श्रीमती वृष्णि ने बताया कि भूखंडों के लिए आवेदन 2 जून से लेकर 25 जून तक किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जयपुर जोधपुर बाईपास पर उष्ट्र अनुसंधान केंद्र के समीप स्थित इस आवासीय योजना के आवेदन पत्र बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय और आईसीआईसीआई बैंक की समस्त शाखाओं में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही बीडीए की वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म प्राधिकरण कार्यालय में निर्धारित तिथि तक ऑफलाइन जमा करवाए जा सकेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, निदेशक (आयोजना) पुनीत शर्मा, निदेशक (वित्त) नरेश राजपुरोहित, उप नगर नियोजक श्रीमती गरिमा चारण सहित आइसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *