18 साल की युवती रास्ते से लापता,मां के पीछे चल रही थी, थोड़ी देर बाद पीछे मुड़कर देखा तो नहीं मिली

18 साल की युवती रास्ते से लापता
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

सीकर , 31 मार्च। सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 18 साल की युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में जा रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। पुलिस गुमशुदगी का मामले दर्ज कर जांच कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

युवती की मां ने धोद पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया, मैं 30 मार्च को वह अपनी बेटी के साथ किसी कार्यक्रम में जा रही थी। रास्ते में मैं आगे और बेटी पीछे चल रही थी। थोड़ी देर बाद जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो बेटी दिखाई नहीं दी। आसपास के इलाकों में अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

pop ronak

वहीं जिले में एक 22 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। शहरी इलाके में रहने वाली महिला 30 मार्च की रात आठ बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *