18 वर्ष के युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 29 फ़रवरी। जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मामले की मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र 18 साल है। पुलिस के अनुसार जस्सूसर गेट क्षेत्र में रहने वाला मनीष अपने घर के कमरे में था। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर कमरे के अंदर देखा गया। वो फंदे से लटका हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उसका शव मॉर्च्युरी में रखा गया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। जस्सूसर गेट के अंदर रहने वाले दीन दयाल स्वामी के बेटे मनीष ने सुसाइड क्यों की? इसकी छानबीन की जा रही है। महज 18 साल के मनीष के जाने से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज की है। जांच एसआई भवानी दान को सौंपी गई है।

pop ronak

बीकानेर में पिछले कुछ महीनों में युवाओं के सुसाइड करने के कई मामले सामने आए हैं। यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चे भी सुसाइड कर रहे हैं। महज 14-15 साल के बच्चों की सुसाइड के मामले भी पिछले कुछ दिनों में सामने आए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *