महिला सुरक्षा फाउंडेशन ने बीकानेर जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

महिला सुरक्षा फाउंडेशन ने बीकानेर जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 10 अप्रैल। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के क्षेत्र में समर्पित ‘महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ ने संगठन की पैठ मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी बीकानेर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता की अनुशंसा पर गठित इस नई टीम में शहर की सक्रिय महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संगठन के विस्तार के तहत नीति शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, श्वेता कोठारी को उपाध्यक्ष, मीनाक्षी चौहान को संगठन मंत्री, प्रिया भार्गव को महासचिव और ज्योति खत्री को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में खुशबू कोठारी को संयुक्त महासचिव तथा खुशबू खथूरिया को डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

pop ronak

आत्मनिर्भर और सुरक्षित नारी का संकल्प

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. किशन गोयल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन के सेवाभावी उद्देश्यों को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने का कार्य करें।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने संस्था के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा मुख्य ध्येय महिलाओं को हिंसा, उत्पीड़न और भेदभाव से मुक्त कर उन्हें एक सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि संस्था कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।

नारी सुरक्षा की दिलाई गई शपथ

समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नारी सुरक्षा और सम्मान की शपथ दिलाई गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज में महिलाओं के समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का संकल्प लिया।

sesumo school
sjps