कुसुम देवी डागा की स्मृति में 18वां निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर 8 मार्च को; वितरित होंगे नी-बेल्ट

कुसुम देवी डागा की स्मृति में 18वां निशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर 8 मार्च को
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 24 फ़रवरी। समाज सेवा और महिला उत्थान के लिए समर्पित रहीं समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से ‘मुक्ति संस्था’ द्वारा इस वर्ष भी निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के तत्वावधान में आयोजित होने वाला 18वां कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर आगामी रविवार, 8 मार्च 2026 को नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा (नया शहर थाने के पीछे) में संपन्न होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम समन्वयक तोलाराम पेडीवाल ने जानकारी दी कि यह सिलसिला 17 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था, जो आज भी अनवरत जारी है। शिविर का मुख्य उद्देश्य घुटनों के दर्द से परेशान असहाय और जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है।

pop ronak

पंजीकरण और चिकित्सा परामर्श का समय
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट महेन्द्र जैन ने शिविर की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के तुरंत बाद ‘चिकित्सक-मरीज संवाद’ सत्र आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा घुटने की समस्याओं के कारण और उनके बचाव के उपायों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

निशुल्क नी-बेल्ट का होगा वितरण
शिविर प्रभारी एवं पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा के अनुसार, अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत जिन मरीजों को आवश्यकता होगी, उन्हें संस्था की ओर से मौके पर ही निशुल्क नी-बेल्ट प्रदान किए जाएंगे। शिविर में शहर के ख्यातनाम चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं जिनमे डॉ. हेमन्त व्यास, डॉ. सुभाष भास्कर व डॉ. भारती पुरोहित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *