22 साल के लड़के को पीट-पीट कर मार डाला, मौके पर पुलिस तैनात

खूनी रंजिश में बदला आपसी झगड़ा, पति ने मफलर से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 30 जुलाई। बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। हत्या के बाद से जामसर पुलिस मौके पर है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा

pop ronak

एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान ने बताया- जामसर थाना क्षेत्र में आने वाले कालासर गांव में पारिवारिक विवाद के झगड़ा हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर 22 साल के गणेश सिंह राजपूत की पिटाई कर दी। गणेश को इतना पीटा गया कि वो घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर जामसर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ युवकों को राउंड अप भी किया गया है। अब तक किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते परिवार के लोग ही आपस में उलझ गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी हमले में गणेश सिंह को गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत अस्पताल भी लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद क्या था? इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मर्डर में शामिल होने पर इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *