बीकानेर में भीषण गर्मी में जाम से जूझती जनता के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की पहल

बीकानेर में भीषण गर्मी में जाम से जूझती जनता के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की पहल
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • प्रमुख चौराहों पर छाया व्यवस्था की मांग

बीकानेर ,17 अप्रैल। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से आमजन को राहत दिलाने के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने नगर निगम प्रशासन से गुहार लगाई है। मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर निगम के उपायुक्त यशपाल आहूजा से मुलाकात कर शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में छाया की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रेलवे क्रॉसिंग पर जाम और धूप की दोहरी मार

pop ronak

मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में बताया कि शहर के दो प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग—कोटगेट एवं सांखला—पर दिनभर यातायात का भारी दबाव रहता है। ट्रेन गुजरने के समय फाटक बंद होने से यहाँ लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को कड़कड़ाती धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ता है, जिससे डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है।

अस्थायी टेंट और ग्रीन नेट की मांग

प्रतिनिधिमंडल, जिसमें सह सचिव इमरान राठौड़ भी शामिल थे, ने मांग रखी कि निगम द्वारा इन दोनों क्रॉसिंग के पास अस्थायी टेंट या ग्रीन नेट (छाया) की व्यवस्था की जाए। इससे जाम में फंसे लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी। मंडल ने इसे जनहित का आवश्यक कार्य बताते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

निगम का आश्वासन

उपायुक्त यशपाल आहूजा ने मंडल की मांग को जायज बताते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में सकारात्मक विचार करेंगे और तकनीकी संभावनाओं को देखते हुए जल्द ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

sjps
sesumo school