सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के 37वें बैच ने डिजिटल शिक्षा को दिया बढ़ावा
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के 37वें बैच ने डिजिटल शिक्षा को दिया बढ़ावा



- बायोकेमिस्ट्री विभाग को भेंट किया स्मार्ट टीवी
बीकानेर , 10 अप्रैल। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज (SPMC) के 1995 बैच (37वें बैच) के पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी ‘बैच मीट’ के अवसर पर संस्थान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक सराहनीय पहल की है। बैच के सदस्यों ने बायोकेमिस्ट्री विभाग के लेक्चर थिएटर में चिकित्सा शिक्षा को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एक हाई-टेक ‘स्मार्ट टीवी’ भेंट की है।


इस डिजिटल योगदान के पीछे प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा और अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य का विशेष मार्गदर्शन रहा। स्मार्ट टीवी के माध्यम से अब एमबीबीएस के विद्यार्थी कठिन विषयों को डिजिटल ग्राफिक्स, एआई टूल्स और लाइव उदाहरणों के जरिए अधिक स्पष्टता से समझ सकेंगे।


पूर्व छात्रों का संस्थान को योगदान
स्मार्ट टीवी भेंट करने के दौरान 37वें बैच के प्रतिनिधि डॉ. सुशील फलोदिया, डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ. जगदीश चंद्र कूकना और डॉ. आत्माराम छिम्पा उपस्थित रहे। बैच मीट के सचिव डॉ. सुशील फलोदिया ने कहा कि आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों को अपडेट रखने के लिए तकनीक का सहारा लेना अनिवार्य है, और यह टीवी उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।
चिकित्सा शिक्षा में तकनीकी क्रांति
अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य ने पूर्व छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट उपकरणों से भावी चिकित्सकों की शिक्षा की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार होगा। वहीं, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नीति शर्मा ने बताया कि स्मार्ट टीवी के उपयोग से जटिल मेडिकल प्रक्रियाओं को लाइव उदाहरणों के माध्यम से समझाना आसान होगा।
बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जीनगर ने इस सहयोग के लिए 37वें बैच का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस भेंट से बायोकेमिस्ट्री लेक्चर थिएटर अब अधिक आधुनिक हो गया है, जिसका सीधा लाभ आने वाले मेडिकल छात्रों को मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. एन.एल. महावर, डॉ. आर.के. व्यास, डॉ. योगिता सोनी, डॉ. मोहम्मद शकील और डॉ. अर्जुन सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
