गुरुवार, 15 फरवरी देश दुनिया के खास 43 समाचार

26 जुलाई देश दुनिया के 43 खास समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
माघ शुक्ल पक्ष षष्ठी
=============================
1 सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना पर लगाई रोक, बताया असंवैधानिक, सर्वसम्मति से सुनाया फैसला।
2 सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाई, 13 मार्च को पता चलेगा किस पार्टी को किसने, कितना चंदा दिया।
3 BJP को 2022-23 में 720 करोड़ का डोनेशन, 4 नेशनल पार्टियों को मिले चंदे का 5 गुना; 850 करोड़ में कांग्रेस को सिर्फ 80 करोड़ मिले।
4 विपक्षी गठबंधन में एक और बड़ी टूट, नेशनल कांफ्रेंस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, फारूक अब्दुल्ला ने किया एलान।
5 चीन और मालदीव को मुंहतोड़ जवाब, लक्षद्वीप के अगाती और मिनिकॉय द्वीप पर नौसैनिक अड्डे बनाएगा भारत।
6 किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच होगी बातचीत, चंडीगढ़ में होगी बैठक।
7 कल हरियाणा में टोल फ्री करेगी भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा सीएम का बयान-ये तरीका ठीक नहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 राज्यसभा नॉमिनेशन के बाद सोनिया की रायबरेली को चिट्ठी, अब सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा पर प्राण आपके पास, परिवार को संभालिएगा।
9 भाजपा ने 7 मंत्रियों को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा, नड्डा ने गुजरात, मिलिंद देवड़ा-प्रफुल्ल पटेल ने महाराष्ट्र, मनोज झा ने बिहार से पर्चा भरा
10 बेहमई कांड में 43 साल बाद आया फैसला, जीवित बचे दोषी को उम्रकैद; फूलनदेवी ने 26 लोगों को लाइन से खड़ाकर मारी थी गोली।
11 झारखण्ड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन होटवार जेल भेजे गए, 13 दिनों तक ED ने की पूछताछ; जमीन घोटाले में 31 जनवरी को गिरफ्तार हुए थे।
12 रामलला के दरबार में नतमस्तक हुई गोवा कैबिनेट, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत 51 सदस्य रहे मौजूद।
13 लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 228 अंक चढ़ा, निफ्टी 21900 के पार।
14 भारत का स्कोर 300 के पार, सरफराज अर्धशतक और जडेजा का शतक के करीब, रोहित ने 131 रन बनाए,सरफराज का मैदान पर वनडे का खेल।
15 पीएम मोदी की कतर के अमीर शेख तमीम से वार्ता; विदेश मंत्री से हुई अहम मुद्दों पर बात।
16 ‘मैं मां भारती का सबसे बड़ा पुजारी, 140 करोड़ देशवासी मेरे आराध्य’, अबू धाबी में बोले पीएम।
17 अबू धाबी में PM मोदी ने किया पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, विशेष पूजा में हुए शामिल।
18 ‘दुनिया में सरकारों पर कम हुआ भरोसा, भारत में बढ़ा’, व‌र्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में भ्रष्टाचार पर बोले PM मोदी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

19 गुलाम नबी आजाद बोले- कांग्रेस पार्टी खत्म हो रही है, कहा- कुछ लोगों की कमजोरियां और अहंकार इसका कारण है; और भी लोग पार्टी छोड़ेंगे।
20 शंभू बॉर्डर पर फिर किसान-पुलिस आमने-सामने, प्रदर्शनकारी बोले- असली गोलियां चलाई, पैरामिलिट्री से झड़प; किसानों की केंद्र से आज तीसरी मीटिंग।
21 किसान आंदोलन में हुई राकेश टिकैत की एंट्री, बोले- सरकार निकाल ले समाधान, वापस नहीं लौटेगा किसान।
22 केजरीवाल को ED का छठवां समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 19 फरवरी को बुलाया; 5 बार बुलाने पर पेश नहीं हुए दिल्ली CM .
23 करप्शन के आरोपी ज्यादातर नेता BJP में गए और जांच रुकी, सबसे ज्यादा नेता महाराष्ट्र के, पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

24 पश्चिम बंगाल पुलिस से झड़प, बीजेपी अध्यक्ष ICU में एडमिट, सुकांत संदेशखाली में रेप विक्टिम्स से मिलने जा रहे थे; सुवेंदू बोले- जान लेने की कोशिश हुई।
25 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह ने किया ऐलान, जून में होगा टूर्नामेंट।
26 भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट 27 27 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला गया ।
28 पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा को ED का समन, 19 फरवरी को होना है पेश।
29 पल्लवी पटेल अखिलेश यादव का साथ छोड़ राहुल गांधी का थामेंगी हाथ? किया बड़ा ऐलान।
30 सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, आज ईडी कृत्रिम अंग वितरण घोटाले मेंED ने की पूछताछ।
31 पहलवान खतरे में’, WFI का बैन हटने पर बजरंग पुनिया यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग को लिखा खत।
32 TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ममता को इस्तीफा सौंपा:कहा- स्थानीय नेताओं से मतभेद हैं, राजनीति मेरे बस की नहीं।
33 अजित पवार गुट के विधायक अयोग्य नहीं:स्पीकर ने सभी याचिकाओं को खारिज किया, बोले- अजित गुट ही असली NCP
34 कोटा में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, चार NEET स्टूडेंट्स गिरफ्तार:सुसाइड करने वाली थी, दोस्त ने कराई काउंसलिंग।
​​​​​​​35 फारूक अब्दुल्ला बोले- नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी:उमर ने कहा- पार्टी I.N.D.I.A का हिस्सा; उनकी पार्टी के पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल।
36 राज्यसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी:कई सांसदों का निर्विरोध चुना जाना तय; भाजपा ने 7 मंत्रियों को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा।
37 सोनिया गांधी की इटली में भी फैमिली प्रॉपर्टी:पांच साल में 72 लाख की संपत्ति बढ़ी, 12 बीघा जमीन घटी; उनके पास कार नहीं।
38 छत्तीसगढ़ में आज ही खुले पुलिस कैंप पर नक्सली हमला:बीजापुर में ग्रेनेड लॉन्चर दागे; जवान कर रहे सर्चिंग, 30 किलो IED बरामद .
39 त्रिपुरा के कॉलेज में देवी सरस्वती की प्रतिमा पर विवाद:छात्रों ने बिना साड़ी वाली मूर्ति लगाई; ABVP-बजरंग दल ने अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया।
40 राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल पहुंचेगी यूपी।
41 पुतिन ने ब्लैक सी फ्लीट के कमांडर विक्टर सोकोलोव को हटाया।
42 दिल्ली के दयालपुर में भीषण आग, 20 फायरटेंडर मौके पर।
43 इमरान खान की पार्टी ने उमर अयूब को पीएम पद का दावेदार बनाया
=============================

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *