शनिवार, 03 फरवरी देश दुनिया के खास 43 समाचार

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़  
        माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी                    
============================
1 ट्रक चालकों के लिए हाईवे किनारे बनेंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह, पीएम मोदी ने की घोषणा।
2 पीएम मोदी ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश निश्चित रूप से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
3 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनाें (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। शोध व परीक्षण की बेहतरी के लिए 3,200 करोड़ दिए गए हैं।
4 खड़गे बोले- अबकी बार 400 पार, हंस पड़े मोदी, डीके सुरेश के अलग देश बनाने के बयान पर कहा- देश तोड़ने की बात स्वीकार नहीं।
5 संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के बयान पर हंगामा, सरकार बोली- देश की संप्रभुता को चुनौती बर्दाश्त नहीं।
6 ‘सोनिया और राहुल गांधी पूरे देश से मांगे माफी’, कांग्रेस नेता डीके सुरेश के भारत विरोधी बयान पर भाजपा हुई हमलावर।
7 ओडिशा-असम को आज 79 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी में कामाख्या दिव्य परियोजना की रखेंगे नींव।
8 राहुल बोले- हिमंता-मिलिंद जैसों के कांग्रेस छोड़ने पर दिक्कत नहीं, उनकी विचारधारा कांग्रेस से अलग; नीतीश ने दबाव में आकर I.N.D.I.A गठबंधन छोड़ा।
9 भाजपा ने झारखंड सरकार को किया अस्थिर करने का प्रयास, पाकुड़ में बोले राहुल गांधी।
10 INS संध्याक का आज विशाखापट्टनम में कमीशन, समुद्री निगरानी बढ़ेगी, 11 हजार किमी रेंज; बोफोर्स गन लगी, चेतक हेलिकॉप्टर भी तैनात हो सकता है।
11 मालदीव से 10 मई तक सैनिक निकालेगा भारत, दिल्ली में हुई बातचीत के बाद फैसला, पहला चरण 10 मार्च तक पूरा होगा।
12 GST और इनकम टैक्स दोनों में बढ़ोतरी की पूरी गुंजाइश, अगले दो साल में 10 करोड़ तक जा सकता है ITR का आंकड़ा।
13 I.N.D.I.A गठबंधन खत्म हो चुका है, संजय राउत और नाना पटोले के सामने बोले प्रकाश अंबेडकर, सीट शेयरिंग की मीटिंग में आए थे।
14 ममता बोलीं- कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी, पता नहीं उसे इतना घमंड क्यों है, अगर हिम्मत है तो BJP को बनारस में हराए।
15 RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को राज्यसभा भेज सकती है कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और शरद पवार कर सकते हैं समर्थन।
16 कैंसर अलर्ट: पुरुषों में फेफड़े-महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले सबसे अधिक, WHO ने रिपोर्ट में दी बड़ी चेतावनी।
17 जगद्गुरु रामभद्राचार्य एयर एम्बुलेंस से देहरादून शिफ्ट, सीने में दर्द की शिकायत के बाद आगरा में भर्ती हुए थे; CM योगी ने फोन करके जाना हाल।
18 राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, स्वाइन फ्लू की भी हुई पुष्टि, अस्पताल में भर्ती।
19 Paytm के पेमेंट बैंक का रद्द होगा लाइसेंस! एक्शन मोड में RBI, ग्राहकों पर भी असर।
20 भारत के नाम रहा पहला दिन, दोहरे शतक की ओर यशस्वी जायसवाल, भारत का स्कोर 336/6 विकेट।
21 भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह, नेपाल को हराकर लगातार पांचवां मैच जीता।
22  प्रल्हाद जोशी बोले-डीके सुरेश मामले को एथिक्स कमेटी में भेजें, खड़गे ने कहा- देश तोड़ने की बात स्वीकार नहीं, फिर चाहे कोई भी पार्टी हो।
23  चंपई सोरेन झारखंड के 12वें CM बने, कांग्रेस-RJD के एक-एक विधायक ने भी ली शपथ, हेमंत सोरेन 5 दिन की रिमांड पर; 39 MLA हैदराबाद रवाना।
24  झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने पांच दिन की ईडी हिरासत में भेजा।
25  सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार; कहा- पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए।
26  ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, पूजा पर फिलहाल रोक नहीं; हाईकोर्ट में 6 फरवरी को होगी अगली सुनवाई।
27  राजस्थान से सोनिया को राज्यसभा भेजने की चल रही चर्चा, BJP को दो सीटों के लिए करनी पड़ रही मशक्कत।
28 कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम? PM मोदी से मिलकर बोले- तूफान आएगा।
29  राहुल की न्याय यात्रा बंगाल के मुर्शिदाबाद से रवाना, आज झारखंड के पाकुड़ पहुंचेंगे कांग्रेस सांसद, दो फेज में 13 जिलों में करेंगे सफर।
30  सरकार गिराना मकसद, नहीं होने देंगे कामयाब; ED के 5वें समन को भी केजरीवाल का ठेंगा।
31  मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन, 32 साल की थीं, 3 दिन पहले गोवा के एक इवेंट में नजर आई थीं।
32 राजस्थान जयपुर 27 हजार सैलरी वाले ने बनाया 3.50 करोड़ का बेडरूम, सोने का पलंग, 4.80 लाख की घड़ी, 4.50 लाख रुपए का आईना भी लगाया।
33 शुक्रवार को  उपरी स्तर से 1000 पोइंट टुटा बाजार, सेंसेक्स करीब 450 अंक बढ़कर बंद हुआ।
34 पुलिस स्टेशन में फायरिंग, विवाद सुलझाने थाने पहुंचे BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता को मारी गोली।
35 वैज्ञानिकों ने खोजा रहस्य! 5 में से 4 ऑटोइम्यून मरीज महिलाएं ही क्यों?
36 रायबरेली छोड़ तेलंगाना से चुनाव लड़ सकती हैं सोनिया गांधी, दक्षिण व उत्तर-पूर्व से 120 सीट जीतने में जुटी कांग्रेस।
37 ईडी के वो चार अफसर जिन्होंने खींच ली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी, चंपई सोरेन की भी राजनीति हो रही है चौपट ?
38 IND vs ENG: यशस्वी जयसवाल ने जड़ा दोहरा शतक, टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल तोड़े ढेरों रिकॉर्ड।
39 पुरे 12 साल पुराने मामले में भाजपा सांसद दोषी करार, नहीं मिले जमानतदार, 20 हजार के बंधपत्र पर रिहा।
40 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर दी बधाई।
41 शिवपुरी में 40 परिवारों ने सनातन छोड़ बौद्ध धर्म अपनाया:जाटव समाज के लोग बोले- धार्मिक आयोजन में छुआछूत की, पत्तल उठाने को कहा।
42 बदायूं में महिला सिविल जज ने लगाई फांसी, सरकारी घर में फंदे से लटकती मिली लाश।
43 नीतीश के खिलाफ मांझी और चिराग ने खोला मोर्चा, क्या 2020 वाली नौबत झेलेंगे बिहार CM?

mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *