सोमवार, 22 दिसंबर की देश और दुनिया की 44 बड़ी सुर्खियां

बुधवार , 24 दिसंबर देश दुनिया के 44 मुख्य समाचार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन लूणकरण छाजेड़
पौष सुदी 2
=======================
1 बांग्लादेश संकट पर भागवत का बयान: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और भारत सरकार को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि भारत ही हिंदुओं का एकमात्र सुरक्षित स्थान है।
2 निकाय चुनाव में बीजेपी की धूम: अरुणाचल प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने 170 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं, महाराष्ट्र निकाय चुनावों में ‘महायुति’ 200 के पार पहुंच गई है, जिसके बाद विपक्ष ने एक बार फिर EVM पर सवाल उठाए हैं।
3 महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी: महाराष्ट्र नतीजों के बाद विपक्ष में फूट पड़ती दिख रही है; उद्धव गुट ने कांग्रेस को ‘टूरिस्ट’ करार दिया है, वहीं अजित पवार और कांग्रेस के बीच नई सियासी खिचड़ी पकने की चर्चाएं तेज हैं।
4 सत्येंद्र जैन पर सुनवाई: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और 13 अन्य के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर आज अदालत में सुनवाई होगी।
5 खरगे का पलटवार: पीएम मोदी के ‘देशद्रोही’ वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि “वे देशद्रोही हैं, हम नहीं।”
6 ‘जी राम जी’ विधेयक बना कानून: राष्ट्रपति ने ‘विकसित भारत-जी राम जी’ विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब 125 दिन के काम की गारंटी मिलेगी। कांग्रेस नेता चिदंबरम ने मनरेगा से गांधी का नाम हटाने को ‘विचारों की हत्या’ बताया है।
7 फास्टैग (Fastag) का विस्तार: सड़क परिवहन मंत्रालय नई योजना ला रहा है जिसके बाद फास्टैग से न केवल टोल, बल्कि पार्किंग और पेट्रोल का भुगतान भी किया जा सकेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 अरावली पर स्पष्टीकरण: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि अरावली की परिभाषा नहीं बदली गई है और 90% क्षेत्र सुरक्षित रहेगा। अवैध खनन रोकने के लिए अब ड्रोन तकनीक का सहारा लिया जाएगा।
9 रूस की बड़ी सौगात: पुतिन सरकार ने भारतीय छात्रों के लिए रूसी विश्वविद्यालयों में बिना प्रवेश परीक्षा दाखिले का रास्ता साफ कर दिया है।
10 बांग्लादेश में तनाव: भारत के आरोपों को बांग्लादेश ने खारिज किया है, लेकिन सीमा पर मवेशी तस्करों द्वारा बीएसएफ कांस्टेबल के अपहरण और उस्मान हादी हत्याकांड ने तनाव बढ़ा दिया है।
11 एलन मस्क का रिकॉर्ड: मस्क की नेटवर्थ 750 बिलियन डॉलर पहुंच गई है, जो पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल की संयुक्त जीडीपी से भी अधिक है।
12 एयर इंडिया का संकट: हवा में इंजन का प्रेशर ‘0’ होने की डरावनी कहानी सामने आई है, जिसने विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
13 U19 एशिया कप: फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच के बाद मेडल वितरण के दौरान विवाद भी सामने आया।
14 भारतीय महिला क्रिकेट: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

15 धोनी पर चर्चा: एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा करियर बर्बाद करने के आरोपों पर सच्चाई बयां की है।
16 एमपी में 68 करोड़ यूजर का डेटा लीक: मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने ई-मेल और पासवर्ड लीक होने की चेतावनी जारी करते हुए पासवर्ड रीसेट करने की सलाह दी है।
17 उत्तर भारत में ठंड: पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में पारा लुढ़का है, अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी गई है।
18 असम ट्रेन हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से घायल हाथी के बच्चे की मौत हो गई है, जिस पर केंद्र ने रिपोर्ट तलब की है।
19 अयोध्या बना टूरिस्ट हब: नए साल के जश्न के लिए इस बार लोगों ने गोवा और शिमला के बजाय अयोध्या को पहली पसंद बनाया है।
20 औरैया में कोहरे में बड़ा हादसा, मोपेड व बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत।
21 Pilibhit Weather: पीलीभीत में सीजन की सबसे ठंडी रही रात, खिली धूप ने दिन में दी राहत।
22 Bihar Latest News : शिक्षकों का वेतन रोकने वालों पर सख्ती, अब दोषी कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

23 श्रीनगर में आतंकी खतरे के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान।
24 गोरखपुर-प्रयागराज के बीच 1 जनवरी से चलेंगी दो जोड़ी माघ मेला स्पेशल ट्रेनें, श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधाएं।
25 कौन है मोतलेब सिकदर? जिसे हादी के बाद सर में मारी गई गोली, बांग्लादेश में लगातार बिगड़ रहे हालात।
26 अगले 15 दिन का राशन, ट्रैक्टर के साथ 22 जनवरी से लखनऊ में डालेंगे डेरा… यमुना प्राधिकरण से त्रस्त किसानों का एलान
27 कटिहार में हथियार चलाने की ट्रेनिंग का वीडियो वायरल, अंधेरे में दे रहा ट्रेनिंग।
28 योगी के ‘2 नमूने’ वाले बयान पर सियासत गरमाई, अखिलेश यादव ने आदित्यनाथ को घेरा।
29 एक ही दिन में 16 लाख से ज्यादा बार देखा गया अजीब जानवर का यह वीडियो।
30 Dhurandhar day 18: साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म?

31 योगी सरकार का बड़ा फैसला: पीएम सूर्य घर योजना के लिए ₹500 करोड़ की राज्य सब्सिडी मंजूर।
32 योगी सरकार का MSME सेक्टर पर बड़ा दांव, निवेश और रोजगार को मिलेगी रफ्तार।
33 US Visa Update: अब सोशल मीडिया भी होगी चेक, H-1B, H-4 वीजा पर अमेरिकी दूतावास का बड़ा अलर्ट।
34 दुनिया भर में लोग वाइन पीना कम कर रहे हैं ?
35 टॉय गन से जहाज़ अग़वा करने वाले हाईजैकर्स जो बाद में विधायक बने।
36 समीर मिन्हास: पाकिस्तान का वो खिलाड़ी जिसे भारतीय गेंदबाज़ रोक ना सके
वाइन का नशा चढ़ क्यों नहीं रहा?
37 किराए पर ग्राइंडर लाकर पति का सिर काटा, धड़ नाले में फेंका, मेरठ की मुस्‍कान जैसी घटना अब यूपी के संभल में

38 बांग्लादेश: हिंसा की आग में झुलस रहे देश से कैसे बढ़ रही हैं भारत के लिए चुनौतियां।
39 फ़ैसल करीम मसूद कौन हैं, जिनकी उस्मान हादी हत्या मामले में बांग्लादेश पुलिस को है तलाश।
40 ट्रस्टों के ज़रिये कॉरपोरेट चंदा तीन गुना बढ़कर 3,811 करोड़ रुपये पहुंचा, 80% से ज़्यादा भाजपा के हिस्से
41 अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, शिक्षा और आवास पूरी तरह निःशुल्क
42 IIT से स्टारबक्स तक… कौन हैं आनंद वरदराजन, जिन्हें दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन ने सौंपी तकनीकी कमान
43 सीमांचल एक्सप्रेस में फायरिंग, जमीरा हाल्ट के पास तस्करों ने किया वैक्यूम, टॉर्च जलाते ही RPF एस्कार्ट पार्टी पर बरसाईं गोलियां।
44 Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड, जनजीवन अस्त-व्यस्त।
=============================

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *