शुक्रवार, 05 दिसंबर देश और दुनिया के 44 मुख्य समाचार


प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
पौष कृष्णा 1
=================
1 पुतिन का भारत को खुला समर्थन: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार पर भारत का खुला समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी किसी के दबाव में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा, “भारत खुशकिस्मत, उसके पास मोदी हैं, वह किसी के दबाव में नहीं आते, भारत की तरक्की से कई देश जलते हैं।”
2 ग्रैंड वेलकम: 4 साल बाद भारत पहुंचे पुतिन का PM मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर रिसीव किया, गले मिले, रेड कार्पेट वेलकम दिया और एक ही गाड़ी में रवाना हुए। PM मोदी ने 7LKM पर पुतिन को प्राइवेट डिनर दिया और गिफ्ट में भगवद गीता भेंट की।
3 रक्षा साझेदारी: पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, जिसमें 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लगेगी।
4 पुतिन का बयान: “हमारे रिश्तों का अनोखा इतिहास, हम अपने हितों की रक्षा कर रहे हैं।” उन्होंने अमेरिका पर सवाल दागा: “अमेरिका खुद हमसे फ्यूल खरीदता है, तो भारत को अधिकार क्यों नहीं।”
5 वाहन: पुतिन अपनी स्पेशल कार छोड़ PM मोदी के साथ बैठे। पुतिन की कार को “चलता-फिरता किला” माना जाता है, जिसमें बैठे-बैठे न्यूक्लियर अटैक करने की क्षमता होती है।
6 रक्षा सहयोग: रूसी रक्षा मंत्री के साथ बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि “तकनीक और रक्षा में रूस भारत का रणनीतिक साझेदार है”।
7 टोल बूथ समाप्त: नितिन गडकरी का दावा- सालभर में खत्म हो जाएंगे टोल बूथ, देशभर में कहीं नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी; पायलट प्रोजेक्ट शुरू।



8 वित्त विधेयक: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में ‘स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक 2025’ पेश करते हुए साफ किया कि प्रस्तावित उपकर केवल पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों पर ही लागू होगा, न कि आटा-दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं पर।
9 भाषा विवाद: वित्तमंत्री ने हिंदी में बोला, जिस पर TMC सांसद ने आपत्ति जताई। निर्मला का जवाब था- मैं हिंदी या तमिल बोलूं, आपको दिक्कत क्या।
10 विपक्ष के आरोप: राहुल गांधी का पुतिन के दौरे से पहले बयान- “विदेशी मेहमानों से मिलने नहीं देती सरकार”, इसे मोदी की इनसिक्योरिटी बताया। (4 फोटो ने राहुल के दावों की पोल खोली)।
11 पर्यावरण पर चिंता: सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कुछ करे।
12 बंगाल राजनीति: ममता बनर्जी ने SIR अमित शाह की चाल बताया, कहा- अगर हमारी सरकार इसे रोकती तो पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लग जाता। बंगाल फतह करने के लिए भाजपा की बड़ी तैयारी, आज से शुरू होगा चुनावी अभियान; 13000 रैलियां करेगी BJP.
13 रेवंत रेड्डी पर बवाल: हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी: रेवंत रेड्डी के बयान पर बढ़ा बवाल, BJP का राहुल गांधी से सवाल- चुप क्यों हो।
14 इंडिगो संकट: 300 फ्लाइट्स कैंसल होने पर इंडिगो के सीईओ ने माफी मांगी। इंडिगो ने DGCA को बताया कि अभी कुछ दिन और रहेगी उड़ानों के परिचालन में समस्या।



15 निवेश: सरकार ने लोकसभा में बताया- एलआईसी ने अडानी समूह में 48,284 करोड़ रुपये का निवेश किया।
16 NIA छापेमारी: एनआईए ने अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी मामले में तीन राज्यों में 22 जगहों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
17 पाकिस्तानी छात्र गिरफ्तार: अमेरिका में गोला-बारूद के साथ पाकिस्तानी छात्र गिरफ्तार, बड़े हमले की साजिश नाकाम।
18 प्रदूषण: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी प्रदूषण की जानकारी, कहा “स्थिति से आपातकालीन मिशन के रूप में निपटा जा रहा है”।
19 सर्वोच्च न्यायालय का आदेश: BLO की मौतों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ‘काम का दबाव कम करें, छुट्टी भी दीजिए’।
20 मौसम/ठंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, झारखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट; ठंड से जनजीवन प्रभावित।
21 खगोल: आज दिखा साल का आखिरी ‘सुपर मून’, 10 प्रतिशत बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला आया नजर।
22 पर्यटन: शिमला में आइस स्केटिंग का रोमांच शुरू: देशभर से आए टूरिस्ट आनंद उठा सकेंगे; ₹300 फीस देनी होगी, स्केट साथ लाना जरूरी नहीं।

23 जघन्य अपराध: बच्चों को खुद से ज्यादा सुंदर देख साइको किलर बनी चाची, अपने बेटे समेत चार मासूमों का किया कत्ल।
24 बांग्लादेश: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाया जाएगा।
25 पुतिन का प्रस्थान: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना हो गए। उन्होंने कहा, “रूस और भारत ‘साथ चलें, साथ बढ़ें’।”
26 समझौते और रक्षा: भारत-रूस में 16 करार हुए लेकिन डिफेंस डील गायब रही, जो चर्चा का विषय रहा।
27 पुतिन का बयान: व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट किया कि भारत, रूस का सहयोग किसी के खिलाफ नहीं है।
28 भारत-चीन पर पुतिन के बयान ने बटोरी सुर्खियां, आजतक के इंटरव्यू की चीनी मीडिया में भी चर्चा।
29 भारत दौरे पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह खास गिफ्ट भेंट किए, जो भारतीय कला, परंपरा, आध्यात्मिकता और कारीगरी की विविधता का प्रतीक हैं. इसमें असम की मशहूर काली चाय से लेकर रूसी भाषा में श्रीमद्भगवद्गीता शामिल है।
30 पुतिन भी अपने साथ कुछ खास चीजें ले गए।
31 कूटनीतिक शिष्टाचार: राहुल से रार, थरूर से प्यार! पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति आवास पर डिनर; नेता विपक्ष (राहुल गांधी) को नहीं मिला न्योता।
32 न्यूक्लियर बटन पर सवाल: क्या न्यूक्लियर बटन साथ लेकर घूमते हैं पुतिन? कैसे ऑपरेट होता है ‘चेगेत’?
33 इंडिगो संकट (परिचालन और सरकारी प्रतिक्रिया)संकट जारी: इंडिगो एयरलाइन का संकट तीसरे दिन भी जमीन पर रहा।CEO का जवाब: इंडिगो के CEO ने बता दी तारीख कि कल कितनी फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी और हालात कब तक होंगे सामान्य (परिचालन में अभी कुछ दिन और समस्या रहेगी)।
34 सरकारी जांच: सरकार ने इंडिगो के बिगड़े हालात की जांच के लिए कमेटी बनाई।35 विपक्ष के आरोप:प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के ‘विदेशी गणमान्य व्यक्तियों’ वाले आरोप पर भाजपा के खंडन का जवाब दिया।
36 डॉलर के मुकाबले रुपए में भारी गिरावट पर प्रियंका गांधी और खड़गे ने साधा सरकार पर निशाना।
37 सोनिया गांधी ने दोहराया कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कुछ करे।
38 अखिलेश यादव ने मांग की कि ‘एसआईआर’ का आंकड़ा प्रकाशित करे और बीएलओ (BLO) पर जानलेवा दबाव न डाला जाए।
39 एनआईए ने अवैध हथियार और गोला-बारूद तस्करी मामले में तीन राज्यों में 22 जगहों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
40 MCD उपचुनाव: रेखा गुप्ता ने एमसीडी उपचुनावों में भाजपा के सात सीट जीतने के बाद जनता का आभार व्यक्त किया।
41 बाबरी मॉडल मस्जिद: मुर्शिदाबाद में बाबरी मॉडल मस्जिद के शिलान्यास से पहले बंगाल के राज्यपाल ने शांति की अपील की।
42 नीतीश कुमार के बेटे: ‘निशांत कुमार JDU के लिए काम करते हैं तो अच्छी बात है’, CM नीतीश कुमार के बेटे पर बोली BJP।
43 सुधर जाएं मनचले! बिहार में ‘अभय ब्रिगेड’ का गठन, सम्राट चौधरी बोले- ‘सुधरना होगा या…’।बिहार में डांस फ्लोर पर डिप्टी मेयर की मस्ती! शराब, शबाब और डांस पर मचा बवाल।
44 पर्यावरण, विज्ञान और अन्यप्रदूषण: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं; साथ ही शीतलहर का पूर्वानुमान।
==============================








