बुधवार ,02 सितंबर 2026 देश दुनिया के 45 खास समाचार
बुधवार ,02 सितंबर 2026 देश दुनिया के 45 खास समाचार


प्रस्तुतकर्ता – जैन दीपंकर छाजेड़
================================
1 नेपाल में आपदा: नेपाल में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,100 से ज़्यादा होने के बाद, भारत ने 11 सदस्यों वाली मेडिकल टीम और 5.5 टन राहत सामग्री भेजी।


2 सुप्रीम कोर्ट में कृष्ण जन्मभूमि विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले से जुड़े ‘मुख्य केस’ (lead case) को तय करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई की।


3 दिशा सालियन केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियन की संदिग्ध मौत की CBI जांच के आदेश को मंज़ूरी दे दी।
4 राहुल गांधी का नासिक दौरा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित ‘संगठन निर्माण अभियान’ के समापन और प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
5 दिल्ली हाई कोर्ट में अपील: ताहिर हुसैन की उम्रकैद की सज़ा के ख़िलाफ़ दायर अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी।
6 जम्मू-कश्मीर में सियासी झड़प: बीजेपी दफ्तर का घेराव करने निकले नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प देखने को मिली।
7 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में सीईओ और प्रशासनिक पदों पर अहम फैसले लिए गए।
8 ब्रिक्स समिट तैयारी: नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भारत आएंगे।
9 कोलकाता पुलिस के समक्ष पेशी: टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन दफ्तर विवाद मामले में अपना बयान दर्ज कराने कोलकाता पुलिस के सामने पेश हुए।
10 दिल्ली कश्मीरी गेट केस: कश्मीरी गेट बस स्टैंड मामले में पुलिस ने फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच तेज की
11. देश के 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग (IMD) ने यूपी, बिहार, दिल्ली और राजस्थान समेत 21 राज्यों में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
12. प्रयागराज में गंगा-यमुना का उफान: प्रयागराज में नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटीय व रिहायशी इलाकों में पानी घुसा।
13. नेपाल में जलप्रलय से तबाही: नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 1,127 लोगों की मौत की पुष्टि, हजारों लोग अब भी लापता बताए गए।
14. दलाई लामा ने व्यक्त की संवेदना: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया।
15. उत्तराखंड-हिमाचल में लैंडस्लाइड का खतरा: पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई।
16. बीकानेर निकाय चुनाव में निर्विरोध जीत: बीकानेर नगर निगम के वार्ड 69 से भाजपा प्रत्याशी लीला गहलोत का निर्विरोध निर्वाचन तय, प्रतिद्वंद्वी का नामांकन खारिज।
17 जम्मू-कश्मीर में सियासी झड़प: बीजेपी दफ्तर का घेराव करने निकले नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प देखने को मिली।
18 अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में सीईओ और प्रशासनिक पदों पर अहम फैसले लिए गए।
19 ब्रिक्स समिट तैयारी: नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भारत आएंगे ..
20. बीकानेर भाजपा का निर्णय: निकाय चुनाव समन्वय समिति के लिए बनवारी लाल शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया गया।
21. मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका द्वारा ईरानी ठिकानों पर की गई बमबारी के जवाब में तेहरान और उसके सहयोगी गुटों ने जवाबी मिसाइल हमले शुरू किए।
22. डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि उसने पलटवार जारी रखा तो और भी कड़े हमले किए जाएंगे।
23. न्यू यॉर्क में सनसनीखेज वारदात: टाइम्स स्क्वायर पर बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियाचेंटी पर जानलेवा हमला हुआ।
24. इजराइली कमांडो की कार्रवाई: इजराइली सुरक्षा बलों ने गाजा में विशेष ऑपरेशन चलाकर हमास के टॉप कमांडर को गिरफ्तार करने का दावा किया।
30. वेनिस फिल्म फेस्टिवल का आगाज: दुनिया के मशहूर 83वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की औपचारिक शुरुआत हुई
34. होर्मुज जलडमरूमध्य का विकल्प: अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के व्यापारिक रास्ते का विकल्प जल्द तैयार कर लिया जाएगा।
35. टेक सेक्टर में नया 5G फोन: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड फिलिप्स ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर पेश किया।
38. यूएस ओपन 2026 में उलटफेर: यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में कई बड़े खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।
39. महिला एशिया कप क्रिकेट: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने थाईलैंड पर एकतरफा जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में मजबूत बढ़त बनाई।
40. दलीप ट्रॉफी में युवाओं का जलवा: वैभव सूर्यवंशी के शानदार अर्धशतक के बाद दलीप ट्रॉफी के मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार रहा।
42. वायुसेना में रचा इतिहास: एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा को भारतीय वायुसेना में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
43. SSB जवानों को सम्मान: गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 23 अधिकारियों और जवानों को पदक से सम्मानित किया।

