विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 4 पर मामला दर्ज

मृतका पूजा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

श्रीगंगानगर, 2 सितंबर। श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जस्सा सिंह मार्ग पर ड्रीम वाटिका में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका पूजा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दुल्लापुर केरी (हिन्दुमलकोट) निवासी शिकायतकर्ता राजकुमार के अनुसार, 31 अगस्त की दोपहर जब उनकी बेटी पूजा, दामाद नवीन या देवर रवि से फोन पर संपर्क नहीं हो सका, तो कुछ देर बाद उन्हें पूजा द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो शव बेड पर पड़ा था। पिता का दावा है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।

pop ronak

घटना के बाद पिता की शिकायत पर महिला थाने में पति नवीन, सास कलावती, ननद चांदनी और देवर रवि कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने श्रीगंगानगर के राजकीय अस्पताल में धरना प्रदर्शन भी किया। शाम को पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।