सोमवार, 23 मार्च 2026 की देश और दुनिया की 45 प्रमुख खबरें

सोमवार, 23 मार्च 2026 की देश और दुनिया की 45 प्रमुख खबरें
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

प्रस्तुतकर्ता – राजेश खटेड़ व जैन दीपंकर छाजेड़
चैत्र सुदी 5
========
1 ईरानी मिसाइल हमलों से तबाही: इजराइली शहरों में ईरान के मिसाइल हमलों ने भारी तबाही मचाई है। सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने हर हमले का करारा जवाब देने की कसम खाई है।
2 होर्मुज जलडमरूमध्य पर चेतावनी: ईरान ने अपनी अब तक की सबसे खतरनाक चेतावनी देते हुए कहा है कि वह ‘होर्मुज’ को हमेशा के लिए बंद कर सकता है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति ठप हो जाएगी।
3 इजराइली सेना की कार्रवाई: इजराइल ने लेबनान में हमास के टॉप फाइनेंशियल ऑपरेटिव को ढेर कर दिया है, जिसे हमास की आर्थिक कमर टूटने के तौर पर देखा जा रहा है।
4 डिमोना परमाणु केंद्र पर हमला: ईरान ने इजराइल के परमाणु कार्यक्रम केंद्र ‘डिमोना’ की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर सऊदी और यूएई को भी बर्बादी की चेतावनी दी है।
5 ट्रंप और नेतन्याहू की अपील: नेतन्याहू ने विश्व नेताओं से ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने की अपील की है, वहीं पूर्व CIA प्रमुख ने कहा कि ट्रंप खुद की बनाई रणनीति में फंस गए हैं।
6पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग: प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया के हालातों पर साढ़े 3 घंटे लंबी बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में गैस और तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई होगी।
7 ईंधन की आपूर्ति बहाल: अमेरिका से LPG और रूस से कच्चा तेल लेकर 5 जहाज भारत पहुँच चुके हैं। फारस की खाड़ी में फंसे सभी 22 भारतीय जहाज सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

8 LPG संकट पर स्पष्टीकरण: पेट्रोलियम मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग (घबराकर खरीदारी) न करें। रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।
9 पीएम मोदी का रिकॉर्ड: प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने आज 8931 दिन पूरे कर लिए हैं। भाजपा नेताओं ने उन्हें राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया।
10 ईरानी राष्ट्रपति से वार्ता: पीएम मोदी ने फोन पर ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत कर नागरिक इमारतों पर हमलों की निंदा की और समुद्री व्यापारिक मार्गों की स्वतंत्रता पर जोर दिया।
11 बंगाल में चुनावी हलचल: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। वहीं, हुमायूं और ओवैसी के गठबंधन ने ममता बनर्जी की चिंता बढ़ा दी है। आज सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट आ सकती है।
12 रुपये की गिरावट पर वार: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अबकी बार रुपये की गिरावट ‘100 के पार’ जाएगी।
13 राहुल गांधी का गुजरात दौरा: राहुल गांधी वडोदरा में आदिवासी अधिकार संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की नीतियों को घेरेंगे।
14 भाजपा को असम में झटका: असम सरकार की मंत्री नंदिता गरलोसा ने भाजपा छोड़ दी है। वे अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

pop ronak

15 विपक्ष का चुनाव आयुक्त पर हमला: विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 7 गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने का नोटिस दिया है।
16 RSS प्रमुख का संदेश: मोहन भागवत ने कहा कि सेवा कोई एहसान नहीं बल्कि कर्तव्य है। दिखावे और स्वार्थ वाली सेवा टिकाऊ नहीं होती।
17 लखनऊ में दर्दनाक हादसा: चाइनीज मांझे से एक मासूम बच्ची की गर्दन कट गई। पुलिस ने इस मामले में 6 पतंगबाजों को गिरफ्तार किया है।
18 छत्तीसगढ़ रोपवे हादसा: खल्लारी माता मंदिर में रोपवे टूटने के मामले में पुलिस ने संचालक और 2 स्टाफ सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की है। हादसे में 1 की मौत और 16 घायल हुए थे।
19 कतर में विमान हादसा: कतर में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। लापता यात्रियों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
20 अमीर मंदिरों की सूची: रिपोर्ट के अनुसार भारत के टॉप-10 मंदिरों के पास 9 लाख करोड़ की संपत्ति है। पद्मनाभस्वामी मंदिर सबसे ऊपर है।
21 आतंकवाद का केंद्र पाकिस्तान: ‘ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स’ के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश है, जहां पिछले साल 1139 लोग मारे गए।
22 श्रीलंका में महंगाई की मार: श्रीलंका में ईंधन की कीमतें ₹81 तक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹398 और डीजल ₹382 प्रति लीटर पहुँच गया है।

 

23 रूस का अमेरिका पर हमला: सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिका रूस को वैश्विक ऊर्जा बाजार से बाहर निकालने की साजिश रच रहा है।
24 ट्रंप बनाम ईरान: ट्रंप के 48 घंटे वाले अल्टीमेटम पर ईरानी राष्ट्रपति ने पलटवार करते हुए कहा कि वे ऐसी ‘पागलपन भरी धमकियों’ से नहीं डरते।
25 IPL अपडेट: श्रीलंका के शनाका ने PSL छोड़ दिया है। वे अब राजस्थान रॉयल्स में सैम करन की जगह खेलेंगे।
26 पहाड़ों पर बर्फबारी: पश्चिमी विक्षोभ के कारण केदारनाथ धाम 4 फीट बर्फ से ढक गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
27 ‘तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो, पति से तलाक तय’, फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज।
28 दिल्ली में पानी का संकट, चंद्रावल प्लांट ठप, 3 दिन तक कई इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित।
29 ‘ट्रंप का बयान हैरान करने वाला’, ईरान के साथ डील वाले बयान पर भड़का इजरायल, जानें क्या कहा?
30 सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?

31 होर्मुज में फंसे दुनिया के सैकड़ों जहाज, लेकिन भारत के टैंकर रवाना, LPG संकट के बीच आई खुशखबरी।
32 मंडे को भी ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! 7.30 बजे तक 34 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन।
33 अगर हुआ युद्ध, तो भारत में कौन करेगा ‘अंतिम प्रलय’ का फैसला? किसके पास है परमाणु बम का रिमोट?
34 युद्ध संकट: प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, ‘मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी…’
35 आमजन की समस्याओं का हो त्वरित समाधान, अधिकारी करें नियमित मॉनिटरिंग – सीएम भजनलाल शर्मा।
36 एमएफएल में चीफ मैनेजर समेत 68 पदों पर भर्ती शुरू, 5 अप्रैल तक आवेदन का मौका।
37 बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर हरियाणा पुलिस सख्त, सोशल मीडिया पर गाने से जुड़े गाने के 857 लिंक हटाए।

आचार्य श्री महाश्रमण सन्देश

38 मध्य पूर्व संघर्ष तेज होने से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,836 अंक लुढ़का, निवेशकों के डूबे करीब 13.65 लाख करोड़ रुपए।
39 पहले इजरायल को रोको; ईरान पर ‘पलटे’ ट्रंप तो खास रहे ‘ईमानदार’ केंट ने सुना दिया।
40 ईरान जंग के बीच शियाओं पर क्या बोल गए आसिम मुनीर? पाक में मच गया बवाल।
41 पांच दिनों में कभी भी हो सकता है समझौता, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा।
42 उमर खालिद को राज्यसभा भेजिए, मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस को लिखा पत्र।
43 ट्रंप ने ईरान पर हमले से ब्रेक का लिया फैसला, ईरानी मीडिया उड़ाने लगा मजाक।
44 EPFO का बड़ा फैसला! बिना क्लेम के ऐसे मिलेगा पुराने और बंद खाताधारकों का पैसा।
45 भाजपा नेता की हत्या मामले में एनआईए अदालत ने ‘बुनियादी ख़ामियों’ का हवाला देते हुए तीनों आरोपियों को बरी किया।
==============