अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का बड़ा प्रहार- 56 घरेलू सिलेंडर और बोलेरो पिकअप जब्त

56 घरेलू सिलेंडर और बोलेरो पिकअप जब्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 15 मार्च 2026। बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध कारोबार के खिलाफ रसद विभाग और पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार देर रात जम्भेश्वर नगर क्षेत्र में की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बाड़े में चल रहा था रिफिलिंग का खेल
जिला रसद अधिकारी (DS0) नरेश शर्मा ने बताया कि जम्भेश्वर नगर स्थित जसनाथ जी की बगीची के पास एक बाड़े में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग की सूचना मिली थी। प्रवर्तन दल और पुलिस की संयुक्त टीम ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां घरेलू सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस चोरी और रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था।

pop ronak

जब्त की गई सामग्री:
गैस सिलेंडर: कुल 56 घरेलू एलपीजी सिलेंडर (इंडेन के 43, भारत गैस के 11 और एचपी के 2 सिलेंडर)।
उपकरण: एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस रिफिलिंग मशीन।
वाहन: अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप।

विष्णु बिश्नोई के रूप में हुई आरोपी की पहचान
प्रशासनिक टीम ने मौके से बरामद सभी सिलेंडरों को सुरक्षित भंडारण के लिए वैद्य मगाराम गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, अवैध कार्य में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप को नयाशहर पुलिस थाना में खड़ा करवाया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान विष्णु बिश्नोई के रूप में हुई है।

कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी
जिला रसद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 6ए के तहत जिला कलेक्टर न्यायालय में परिवाद पेश किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित टीमें पूरे जिले में सक्रिय हैं। घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग या अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *