फैक्ट्री में टैंक खोदते वक्त मिट्टी गिरी 9 मजदूरों की मौत

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • गुजरात के मेहसाणा में एक को जिंदा निकाला

मेहसाणा , 12 अक्टूबर। गुजरात के मेहसाणा जिले में शनिवार को टैंक खोद रहे मजदूरों पर मिट्टी गिर गई। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई। 19 साल के लड़के को जिंदा बचा लिया गया। हादसा मेहसाणा से लगभग 37 किमी दूर जासलपुर गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि जासलपुर गांव में एक फैक्ट्री के लिए कई मजदूर अंडरग्राउंड टैंक खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई। सभी 9 शव बरामद कर लिए गए हैं।स्टील आईनॉक्स स्टेनलेस प्राइवेट लिमिटेड में जब मजदूर टैंक खोद रहे थे, तब अचानक मिट्टी गिरी। हादसे के बाद जेसीबी की मदद से मिट्‌टी हटाई गई। मौके पर 5 एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निजी कंपनी के थे मजदूर
मेहसाणा जिले के एसपी डॉ. तरूण दुग्गल ने बताया कि कादी के गांव में नई कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी हादसा हुआ। मजदूर किसी निजी कंपनी के बताए गए हैं। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे की जांच की जा रही है।

pop ronak
kaosa

मेहसाणा की जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डॉ. हसरत जैस्मिन ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12.45 बजे हुआ। हमारी जानकारी के अनुसार वहां 9-10 लोग फंसे हुए थे। 19 साल के एक लड़के को जिंदा बचा लिया गया है। उसके बयान के मुताबिक 10 लोग यहां काम कर रहे थे। इनमें दो महिलाएं थीं।

प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख की मदद
PM नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रभावितों की​​​​​​ हरसंभव मदद करेगा।प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया गया है।

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *