माहेश्वरी महिला समिति ने 51 कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाकर किया पूजन

माहेश्वरी महिला समिति ने 51 कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाकर किया पूजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 12 अक्टूबर। जिला माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नवरात्रि की नवमी तिथि को अन्त्योदय नगर स्थित करणी माता के मंदिर में 51 कुंवारी कन्याओं को भोजन करवाया गया l

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता पवन कुमार राठी ने प्रेस को दी गई जानकारी बताया कि आज का यह कार्यक्रम जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती कंचन राठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया l इस अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति की ओर से 51 कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया तत्पश्चात उन्हें दक्षिणा स्वरूप उपहार देकर चुनरी ओढाकर उनका सम्मान किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया l

pop ronak

जिला सचिव श्रीमती विभा बिहानी ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर, किरण झंवर, अंजू लोहिया, रेखा लोहिया, संतोष राठी, मंजू राठी तथा अन्य उपस्थित सभी बहनों का कार्यक्रम में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु मंदिर के पुजारी जीतू जोशी तथा मधु जी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl
.

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *