नापासर में विजयलक्ष्मी उर्फ मोनु के सुसाइड पर हंगामा पुलिस में मामला दर्ज

नापासर में विजयलक्ष्मी उर्फ मोनु के सुसाइड पर हंगामा पुलिस में मामला दर्ज
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 18 मई। नापासर कस्बे में स्थित बैंक मैनेजर की पत्नी के सुसाइड मामले ने दूसरे दिन तूल पकड़ लिया। मृतका के पीहर पक्ष ने पति, सास व ससुर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज करने का परिवाद थाने में दिया है। जिसके बाद पुलिस भी एक्शन में है। आरोप है कि महिला को मारकर फांसी से लटकाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यहां कस्बे में चुंगी चौकी के पास व्यास मोहल्ले में किराए पंजाब नेशनल बैंक की नापासर शाखा के मैनेजर सन्देश चौधरी रहते हैं। उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने शुक्रवार को कथित तौर पर बाथरूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नापासर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया।

pop ronak

पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी और उनके आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम का निर्णय किया। सुबह मृतका विजय लक्ष्मी के पीहर पक्ष के लोग सिरसा हरियाणा से आए। पिता सुभाष सियाग ने मृतका के पति संदेश चौधरी, ससुर बलवीर, सास सुलोचना पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है।

एफआईआर में कहा गया है कि विजयलक्ष्मी उर्फ मोनु उनकी बेटी है, जिसका विवाह संदेश के साथ हुआ था। विवाह के बाद संदेश की नौकरी लग गई। इसके बाद से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा। बेटी पर यह दबाव बनाना शुरू किया गया कि दहेज लाओ या फिर सरकारी नौकरी लगो। आरोप है कि दामाद सन्देश चोधरी शराब पीकर मारपीट करता था।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *