राजस्थान बोर्ड (RBSE) का 10वीं का रिजल्ट जारी

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

​​​सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने किया कमाल, प्राइवेट स्कूल भी पीछे नहीं

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Rajasthan Board Result 2024 :बीकानेर \ जयपुर, 29 मई । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने लंबे इंतजार के बाद 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा ने शाम 5 बजे कक्षा 10 और प्रवेशिका परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया। छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

pop ronak
kaosa

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 10वीं का रिजल्ट जारी ​​​​कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट देख सकते है।

इस बार 50 जिलों के अनुसार परिणाम जारी किया गया है। बोर्ड ने पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार परिणाम तैयार किया है। पूर्व गहलोत सरकार ने प्रदेश में नए जिलों का गठन किया था।
इसके बाद 33 जिलों की जगह 50 जिले हो गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने भी इस बार का 10वीं से 12वीं के सभी परिणाम 50 जिलों के अनुसार तैयारी किया है।

परीक्षा का परिणाम 93.03 प्रतिशत

इस बार कुल 10,39,895 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। परीक्षा का परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा। जिसमें से छात्रों का प्रतिशत 92.64 और छात्राओं का 93.46 प्रतिशत रहा।

माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यवसायिक की परीक्षा में 5,62,686 छात्रों में से 2,74,522 छात्र और 4,98,065 छात्राओं में से 2,71,131 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं।

प्रवेशिका एवं प्रवेशिका व्यवसायिक की परीक्षा में 3267 छात्रों में से 640 छात्र और 3792 छात्राओं में से 937 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं।

बेटियों ने बाजी मारी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं क्लास में बीकानेर का रिजल्ट 93.18 परसेंट रहा है। बीकानेर के लड़कों का रिजल्ट 92.73 परसेंट रहा जबकि लड़कियों का रिजल्ट 93.69 परसेंट रहा। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

तरुण के मैथ्स में 99 मार्क्स
देसूरी के तरुण को 92.33 परसेंट मार्क्स मिले हैं। तरुण के मैथ्स में 99 मार्क्स हैं।

आधे से ज्यादा फर्स्ट डिवीजन, साढ़े 27 हजार के सप्लीमेंट्री
प्रथम श्रेणी- 545653 , द्वितीय श्रेणी- 349873, तृतीय श्रेणी- 71422 , केवल पास- 444 ,सप्लीमेंट्री- 27775

टॉप-5 जिलों का रिजल्ट
झुंझुनूं- 97.74, सीकर- 97.61, डीडवाना-कुचामन- 97.35 ,जोधपुर रूरल- 96.67,नागौर- 96.51

भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *