बीकानेर जिला उद्योग संघ का पीबीएम में मिशन कूलर अभियान जारी

बीकानेर जिला उद्योग संघ का पीबीएम में मिशन कूलर अभियान जारी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 2 जून।  बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा बीकानेर में पड़ रही भयंकर गर्मी से मरीजों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पीबीएम अस्पताल में पूर्व में 12 तथा आज 9 कूलर प्रदान किये गए हैं। जिसका पत्र अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने पीबीएम अधीक्षक डॉ पी के सैनी को सौंपा ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि इस बार गर्मी ने इंसान, पशु पक्षी सबका हाल बेहाल कर रखा है और ऐसी तपती गर्मी में पीबीएम में भर्ती रोगियों को अगर गर्मी से निजात मिलती है तो इससे बड़ा कोई धर्म नहीं है । विधायक जेठानंद के एक आग्रह पर बीकानेर जिला उद्योग संघ से जुड़े भामाशाहों ने आगे आकर इस पुनीत कार्य में सकारात्मक सहयोग किया जिसकी बदौलत पीबीएम में 21 कूलर भेंट किये गए और यह सेवा प्रकल्प भामाशाहों द्वारा कूलर उपलब्ध करवाए जाने पर जारी रहेगा ।

pop ronak

अधीक्षक डॉ पी के सैनी ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ सदैव नर सेवा नारायण सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभाता आया है और इसके अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया भामाशाह प्रेरक के रूप में बीकानेर के सतत विकास में प्रयासरत रहते हैं ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *