वाइस चांसलर को आया कॉल, बोले- ‘आपका बेटा मर्डर केस में फंसा, रुपए जमा करा दो, और भेज दिए फिर क्या हुआ? …….

शेयर ट्रेडिंग और IPO के नाम पर 68.71 लाख की बड़ी साइबर ठगी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 8 जून। बीकानेर के स्वामी केशवानन्द सरस्वती एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अरुण कुमार के पास पाकिस्तानी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा- आपका बेटा एक मर्डर केस में फंस रहा है। पचास हजार रुपए जमा करा दो, अन्यथा आपके बेटे का नाम एफआईआर में आ जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अचानक आए फोन के बाद वाइस चांसलर घबरा गए और बैंक से 50 हजार रुपए कॉलर के बताए नंबर पर भेज दिए। इसके बाद बेटे को फोन किया। तब धोखाधड़ी का पता चला। वाइस चांसलर के ड्राइवर भवानी सिंह ने इस मामले की बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

pop ronak
बीकानेर के स्वामी केशवानन्द सरस्वती एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अरुण कुमार।

25-25 हजार रुपए किए ट्रांसफर

ओएसडी ने पुलिस को बताया कि वाइस चांसलर का बेटा बीकानेर के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में ही सेकंड ईयर का स्टूडेंट है। वाइस चांसलर के पास पाकिस्तानी नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने वाइस चांसलर से कहा- आपका बेटा एक मर्डर केस में फंस गया है। तुरंत 50 हजार रुपए दें। इस पर वाइस चांसलर ने 25-25 हजार रुपए दो बार करके एक नंबर पर भेज दिए।

पुलिस को धोखाधड़ी करने वालों के दिए नंबर

इसके बाद बेटे से बात हुई। उसने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। तब चांसलर को धोखाधड़ी का पता चला। बीछवाल थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की गई है। दोनों नंबर भी पुलिस को दिए हैं, जिससे पहले कॉल आया और बाद में जिस नंबर पर रुपए भेजे गए। बीछवाल पुलिस ने भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जांच हेड कॉन्स्टेबल किसनसिंह कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *