जिम्नास्टिक शिविर 20 जून तक रहेगा जारी

जिम्नास्टिक शिविर 20 जून तक रहेगा जारी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 9 जून। पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कालोनी विकास समिति एवं ज़िला जिम्नास्टिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी प्रांगण में दिनांक 3/6/24 से 9/6/24 तक सात दिवसीय निःशुल्क जिम्नास्टिक्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।शिविर में NIS कोच संतोष कुमार नायक ने बच्चों को जिम्नास्टिक में बेसिक एक्सरसाइज के साथ- साथ शारीरिक मानसिक व बौद्धिक स्तर पर शरीर को फिट रखने के लिए प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अतिथि बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया ने कहा जिम्नास्टिक सभी खेलों की जननी है। जो बच्चे जिम्नास्टिक का नियमित अभ्यास करते हैं वे खेलों के साथ साथ अपनी पढ़ाई में भी अव्वल रहते हैं। अतः जिम्नास्टिक को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। शिविर के अन्तिम दिन सभी बच्चों के अभिभावकों ने सात दिन में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक लाभ के अनुभव साझा करते हुए शिविर पन्द्रह दिन आगे जारी रखने की मांग की ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शिविर आयोजन समिति, प्रशिक्षक एवं सामुदायिक भवन प्रबंध समिति ने विचार विमर्श कर जिम्नास्टिक प्रशिक्षण शिविर 20 जून तक जारी रखने की घोषणा कर दी। इस बढायी गई अवधि में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी एवं अन्तिम दिन पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी अध्यक्ष अध्यक्ष योग गुरु विनोद जोशी, पार्षद पुनीत शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा , वेदप्रकाश चतुर्वेदी, मोतीलाल सेठिया,ज़िला जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष CA सुधीश शर्मा, सचिव प्रदीप सिंह पंवार ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा भाग लेने को कहा जिससे बच्चों की शारीरिक फिटनेस में फायदा मिल सके।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *