श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

अध्यक्ष अमरचंद सोनी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतन लाल छाजेड़ को दायित्व हस्तांतरण किया गया।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 9 जून। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, गंगाशहर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह शांति निकेतन में साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी व साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेरापंथी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अमरचंद सोनी ने नवगठित टीम को पद व संविधान की शपथ दिलवाई। जतन लाल छाजेड़ ने अध्यक्ष, नवरतन बोथरा व पवन छाजेड़ ने उपाध्यक्ष, जतन लाल संचेती ने मंत्री, मांगीलाल लुणिया ने सह मंत्री, रतनलाल छलाणी ने कोषाध्यक्ष व शांतिलाल पुगलिया ने संगठन मंत्री के पद की शपथ ग्रहण की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा गंगाशहर की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

अध्यक्ष जतन लाल छाजेड़ ने सात परामर्शक 13 कार्यकारिणी सदस्यों, व 116 विशिष्ट सदस्यों की घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष अमरचंद सोनी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जतन लाल छाजेड़ को दायित्व हस्तांतरण किया गया।
इस अवसर पर साध्वी श्री चरितार्थ प्रभा जी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामना देते हुए कहा कि जहां संगठन होता है, वहां संविधान होता है। संविधान की प्रक्रिया में संगठन में नए-नए व्यक्ति आगे आते हैं व समाज में कार्य करते हैं। उन्होंने विकास के गुर देते हुए गुरु दृष्टि की आराधना करने के लिए प्रेरित किया।

साध्वीश्री प्रांजल प्रभा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु के प्रति सर्वात्मना समर्पित होने पर प्रगति का मार्ग स्वतः ही प्रशस्त हो जाता है, सारे कार्य सिद्ध हो जाते हैं। गुरु के आशीर्वाद को ओज आहार मानकर निरंतर संघ प्रभावक कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर की महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित अपने विचार वयक्त करते हुए

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीकानेर की महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की महिमा गान करते हुए कहा कि जतन लाल छाजेड़ को ऐसे महान गुरु, साधु-साध्वियों तथा धर्मसंघ की सेवा करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। छाजेड़ जी का व्यक्तित्व बहुआयामी है। गुरुकृपा से अच्छा कार्य करेंगे।

तेरापंथी महासभा के संरक्षक व तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी जैन लूणकरण छाजेड़ ने शुभकामना देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, विधायिका सिद्धि कुमारी व कोलायत प्रधान पुष्पा देवी सेठिया से प्राप्त संदेशों का वाचन किया।

आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हंसराज डागा, तेरापंथी महासभा कार्यकारिणी सदस्य भैंरूदान सेठिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा संजू लालाणी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अरुण नाहटा, अणुव्रत समिति सहमंत्री मनोज छाजेड़, विक्रम सिंह राजपुरोहित ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन रतनलाल छलाणी ने किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *