जैसलमेर बाइपास पर सड़क हादसादो की मौत, एक गंभीर घायल

जैसलमेर बाइपास पर सड़क हादसादो की मौत, एक गंभीर घायल
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सुबह सवेरे दो वाहनों की टक्कर में दो की मौत घायल को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया

बीकानेर , 14 जून। बीकानेर के जैसलमेर-जयपुर बाइपास पर शुक्रवार सुबह एक कार और एक पिकअप ट्रोले की आमने-सामने हुई टक्कर में दो जनों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक में एक बासी बरसिंहसर का युवक है जबकि दूसरा फरीदकोट पंजाब का निवासी है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखे हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीछवाल थानाधिकारी नरेश निर्वाण ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे ये हादसा हुआ। जिसमें पिकअप ट्रोले और ब्रेजा कार आमने-सामने भिड़ गई। इनमें ब्रेजा कार बासी बरसिंहसर निवासी रामस्वरूप सियाग पुत्र रेवंतराम चला रहा था और ट्रोला कोहरवाला फरीदकोट निवासी बेअंत सिंह पुत्र कृष्ण सिंह चला रहा था। पंजाब से टमाटर लेकर ये लोग जा रहे थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आशंका जताई जा रही है कि दोनों में से किसी एक ड्राइवर को नींद की झपकी आई है या फिर किसी ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी है। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त हुई कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद वहां से गुजरे वाहन चालक ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए, वहीं घायल गुरमेल सिंह पुत्र जगसीर सिंह को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *