लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में अराजकता फैला रहा विपक्ष- अर्जुनराम मेघवाल

भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 30 अक्टूबर । केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनादेश का अपमान कर संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, जो देश के लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भाजपा द्वारा 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाए जा रहे “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान” का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के दुष्प्रचार को देश की जनता के सामने बेनकाब करना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर क्या बोले कानून मंत्री?
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पूर्ण समर्थन करते हुए श्री मेघवाल ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना बेहद जरूरी है। मृत, स्थान बदल चुके तथा एक से अधिक स्थानों पर दर्ज फर्जी या दोहरे नामों की पहचान करना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि देश में इससे पहले भी 12 बार यह प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है, जिनमें से 10 बार केंद्र में कांग्रेस की ही सरकारें थीं। इस पारदर्शी प्रक्रिया के दौरान देशभर में 2.80 करोड़ मृत मतदाताओं, 6.3 करोड़ स्थान बदल चुके मतदाताओं और करीब 1 करोड़ दोहरे नामों की पहचान की गई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ (BLO) के साथ-साथ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) की भी सक्रिय भागीदारी होती है, और नाम जोड़ने या हटाने के लिए कानून सम्मत प्रक्रिया व अपील का पूरा प्रावधान है।

कांग्रेस के इतिहास और आपातकाल पर प्रहार

कानून मंत्री ने कांग्रेस पर चुनाव में हार मिलने के बाद सीधे तौर पर चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर अनर्गल सवाल उठाने का गंभीर आरोप लगाया। देश के काले इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस ने ही देश में आपातकाल थोपकर नागरिकों की स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी पर पाबंदियां लगाई थीं, इसलिए कांग्रेस को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांककर आत्ममंथन करना चाहिए।

भारत की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए श्री मेघवाल ने कहा कि आज देश रक्षा, अंतरिक्ष और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चंद्रयान, मंगलयान, सूर्य मिशन और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे साहसिक कदम भारत की बढ़ती हुई वैश्विक शक्ति और सामर्थ्य के स्पष्ट प्रतीक हैं।

उन्होंने कांग्रेस से तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी यह चाहती है कि मतदाता सूचियों में मृत लोगों और विदेशी घुसपैठियों के नाम हमेशा बने रहें? उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करना कतई उचित नहीं है। इस  पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *