बेजुबान पक्षियों को इस भीषण गर्मी से पानी की व्यवस्था से राहत का प्रयास

बेजुबान पक्षियों को इस भीषण गर्मी से पानी की व्यवस्था से राहत का प्रयास
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 14 जून। युवा भारत पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में पिछले12मई से बाबा रामदेव पार्क में अनवरत चल रहा है। इस निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के तहत आज बेजुबान पक्षियों को इस भीषण गर्मी से पानी से राहत देने व दाने-पानी से पक्षियों के संरक्षण हेतु कार्य किया। जिसके तहत शिविर में नियमित भाग लेने वाले सभी युवाओं व बच्चों को परिंडो का नि:शुल्क वितरण किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिविर के संचालक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि सभी बच्चों ने संकल्पित होकर के पक्षियों को इस भीषण गर्मी से राहत देने हेतु दाने-पानी की सेवा का संकल्प दोहराया। सभी बच्चों ने संकल्पित होकर के अपने घरों की छतों व आसपास के पेड़ों के ऊपर परिंडे लगाने के अभियान का आगाज किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस अवसर पर जेठमल भाटी,भवानी शंकर सांखला,अशोक सुथार,जयचंद उपाध्याय,कैलाश स्वामी,विकास जोशी,गौरीशंकर भाटी,शोभा कच्छावा,गौरी जोशी,चेतना शर्मा,खुशी सांखला, योगिता सांखला,डिंपल तंवर,तुलसी सांखला,सोनू सांखला,हेमलता सांखला,ऋतु जोशी आदि मौजूद रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *