अश्व अनुसंधान केंद्र पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन

अश्व अनुसंधान केंद्र पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • हिंदी को लोकप्रिय बनाएं लेकिन अशुद्ध हिंदी को बढ़ावा नहीं दें : डॉ मेहता

बीकानेर , 19 जून। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, बीकानेर परिसर पर आज हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केन्द्र के प्रभागाध्यक्ष डॉ एस सी मेहता ने कहा की हमें हिंदी को सरल एवं लोकप्रिय बनाना है लेकिन अशुद्ध हिंदी को बढ़ावा नहीं देना है ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कृत्रिम बुद्धिमता के दौर में विभिन्न भाषाओं को एक दूसरे में बदला जा सकता है लेकिन जब आप ऐसा करते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे हिंदी ओर क्लिष्ट न बन जाए, क्योंकि कोई भी भाषा लोकप्रिय तभी होगी है जब वह सरल हो ।इस अवसर पर उन्होंने उनके आकाशवाणी कार्यक्रम “ऊंटा री बातां“ का जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के जो लक्षित श्रोता थे वो आज भी अंग्रजी तो दूर, सही से हिंदी भी नहीं बोल पाते हैं ।

pop ronak

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख अमित सिंह ने कहा कि अनुसन्धान कार्य अधिकतर अंग्रेजी में ही प्रकाशित होते हैं लेकिन जब वह अपना मूर्तरूप लेकर आम जनता के योग्य बन जाता है तो उसका हिंदी में प्रकाशित एवं प्रसारित होना बहुत आवश्यक हो जाता है ऐसे में आकाशवाणी आज भी एक सशक्त माध्यम के रूप में उपलब्ध है । उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के समय में भी जब अन्य संचार माध्यम ठीक से कार्य नहीं कर पाते तब भी आकाशवाणी जन संपर्क के लिए उपलब्ध होता है ।

कार्यशाला के मुख्य हिंदी वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए महेश्वर नारायण शर्मा, कार्यक्रम अधिशाषी (हिंदी), आकाशवाणी, बीकानेर ने “हिंदी के प्रसार में आकाशवाणी के प्रयास” विषय विस्तृत व्यख्यान दिया एवं बताया कि हिंदी में हर प्रकार के विषय को उसके लक्षित श्रोता तक पहुचने के लिए आज आकाशवाणी के पास अनेक प्रकार के कार्यक्रम हैं। चाहे लक्षित श्रोता युवा हो, महिला हो, किसान हो, विद्यार्थी हो, व्यापारी हो, मरीज हो या कोई ओर ।

आज भी आकाशवाणी हर वर्ग के लिए गुणवत्तापूर्ण जानकारी को मर्यादित भाषा में देश के हर कोने में पहुँचाने की क्षमता के लिए जाना जाता है एवं इस प्रकार यह हिंदी को बढ़ावा देने में यह हर स्तर पर कार्यरत है । केंद्र के हिंदी अधिकारी कमल सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया । कार्यक्रम में डॉ राव , डॉ कुट्टी , डॉ जितेन्द्र सिंह, नरेन्द्र चौहान एवं केंद्र के अन्य अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *