विधायक सिद्धि कुमारी का पूर्व विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा

क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 15 सितम्बर। बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सिद्धि कुमारी ने आज विभिन्न क्षेत्रो में विकास कार्यों का अवलोकन किया इस दौरान विधायक सिद्धि कुमारी के साथ उत्तराखण्ड के लेंसडौन गढ़वाल के विधायक महंत दिलीप सिंह रावत का स्वागत व सम्मान किया गया। क्षेत्र के विकास कार्यों और साफ सफाई को देख प्रसन्नता व्यक्त की ओर जगह जगह हुए स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत हुई आज विधायक सिद्धि कुमारी ने वार्ड 39 पहुंचकर विधायक निधि से पार्षद जितेंद्र भाटी के द्वारा करवाए विकास कार्यों का अवलोकन किया जिसमे मुख्य सड़के, नालिया और पार्को मे हुए कार्यों का अवलोकन कर प्रशंसा की इस अवसर पर क्षेत्र के निवासियों से विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए जनसमस्याओं को जाना और वार्डवासियो को आगामी दिनों में विधायक निधि कोष से हर संभव कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। सिद्धि कुमारी को अपने बीच देख माताओं,बुजुर्गो ने आशीर्वाद दिया और महिलाओं में सेल्फी लेने का क्रेज दिखाई दिया।इस अवसर पर पार्षद जितेन्द्र सिंह भाटी, मुकेश पांडे, उम्मेद सिंह भाटी, बहादुर सिंह भाटी, मनोज स्वामी, भारत सिंह भाटी , मुकेश रामावत के साथ वार्ड के निवासी उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *