जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम- तप संपूर्ति अनुष्ठान

STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

गंगाशहर , 15 सितम्बर। गंगाशहर निवासी श्रीमती तारा देवी धर्मपत्नी श्रीमान राजेश बोथरा के 15 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजन की उपस्थिति में जैन संस्कारक पवन छाजेड़, विनीत बोथरा और देवेन्द्र डागा ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया। तेयुप गंगाशहर के साथी रजनीश गोलछा व दिनेश सोनी सहयोगी के रुप में जुड़ें।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई तत्पश्चात संस्कारकों ने तपस्विनी बहन द्वारा मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई जिसकी साक्षी में जैन संस्कार विधि के सारे मांगलिक कार्यक्रम संपादित होते है।
जैन संस्कारक पवन छाजेड़ ने जैन संस्कार विधि की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत करवाया और तप की अनुमोदना की। तेयुप-गंगाशहर की तरफ से बोथरा परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *