उद्यमियों की समस्याओं का हो निस्तारण, बढें रोजगार के अवसर- सत्यानी

चूरू जिला कलेक्टर की मीटिंग
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में दिए निर्देश

चूरू, 25 जून। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो ताकि जिले में औद्योगिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण बने और जिले के लोगों को बेहतर रोजगार मिले।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला कलक्टर सत्यानी मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत गठित जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम संंबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जिला कलक्टर सत्यानी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी उद्योग क्षेत्रों की समस्याओं के निस्तारण में टाइमलाइन का ध्यान रखें। औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, पानी आपूर्ति सहित राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण मामलों में समुचित और समयबद्ध कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्याओं के निस्तारण में उद्योग संघों का समुचित सहयोग लेंं ताकि सामंजस्य के साथ प्रकरणों का उचित निस्तारण हो सके। औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी, जलापूर्ति व मरम्मत जैसे आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।

बैठक के दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली व जल कनेक्शन, राजस्व, फायर ब्रिगेड, रीको औद्योगिक क्षेत्रों के रख-रखाव एवं विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर चूरू औद्योगिक संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र बुडानिया ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित हो जिससे औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सके और प्रकरण लंबित न रहें। उन्होेंने रीको की भूमि पर अतिक्रमण के मसले पर ध्यान आकर्षित किया, जिस पर जिला कलक्टर ने रीको प्रतिनिधि को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लघु उद्योग भारती के दौलत तंवर ने कहा कि चूरू में नया इंडस्टि्रयल एरिया विकसित किए जाने की जरूरत है। पूर्व में रामसरा में प्रस्तावित नए इंंडस्टि्रयल एरिया के प्रस्ताव पर आगे बढा जाए और यदि वहां संभव नहीं तो किसी नए स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए।

इस दौरान तारानगर रीको एरिया में पानी कनेक्शन, सरदारशहर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के विकास, सरदारशहर रीको औद्योगिक क्षेत्र विस्तार, राजस्थान निवेश समिट के लंबित प्रकरण, आरा मशीनों के अनुज्ञा पत्रों के नवीनीकरण, चूरू रीको में अग्निशमन केंद्र की स्थापना सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा पीएम विश्वकर्मा योजना पर भी विस्तार से चर्चा कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किए जाने पर बल दिया गया।

बैठक में उद्योग महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया ने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, जलापूर्ति, जल कनेक्शन, रीको औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार, औद्योगिक क्षेत्रों के रख-रखाव व विकास कार्यों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा पीएम विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा करते हुए पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति से अवगत करवाया। उन्होंने जिला कलक्टर को सभी प्रकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभावी कदम उठाने के प्रति आश्वस्त किया।

इस दौरान औद्योगिक संघ सरदारशहर के अध्यक्ष शंकर लाल प्रेमानी, डीएफओ भवानी सिंह, कमिश्नर अभिलाषा सिंह, उद्योग विभाग सहायक आयुक्त उजाला भाम्भू, एलडीएम अमरसिंह, नरेंद्र कुमार कंवल, बजरंग लाल सैनी, सोमासी सरपंच संतोष, नौरंग लाल सीलू, धर्मवीर, जेपी वर्मा, तेजाराम तेतरवाल, रीको के जय सारण, बनवारीलाल जांगिड़, ओमप्रकाश शर्मा, लालचंद जांगिड़, एसीएफ सौरभ कुमार, अजीत अग्रवाल, डिस्कॉम एक्सईएन वीएल सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *