टंकण परीक्षा के लिए आवेदन 27 जून को

शहरी समस्या समाधान शिविर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

चूरू, 25 जून। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 1996 के अन्तर्गत 31 दिसंबर 2023 से पूर्व नियुक्त ऎसे मृतक आश्रित कर्मचारी जिनके द्वारा अभी तक टंकण परीक्षा उतीर्ण नहीं की गई है, के लिए द्वितीय विशेष अवसर कम्प्यूटर टंकण परीक्षा जून 2024 एवं जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली नियमित कम्प्यूटर टंकण परीक्षा का आयोजन 30 जून को किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

एडीएम उत्तम सिंह शेखावत ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के क्रम में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई है। पात्र कार्मिकों को अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर 500 रुपये के डिमाण्ड ड्राफ्ट/चैक के साथ सांय 5 बजे तक कमरा नम्बर 19, संस्थापन शाखा, कार्यालय जिला कलक्टर चूरू को जरिये डाक अथवा व्यक्तिश उपस्थित आकर जमा कराने के लिए कहा गया है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में नहीं होने अथवा किसी प्रकार की कमी पाई जाने पर निरस्त कर दिया जाएगा, जिसके लिए कार्मिक स्वयं उत्तरदायी होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *