जून 2024 माह में 49 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए

जनवरी 2025 माह में 105 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित हुए
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर, 25 जून । गंगाशहर राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में 25 जून 2024 कों आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 207 रोगियों के नेत्रों की जांच व ईलाज किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया इस शिविर में बीकानेर जिले के आस-पास के ग्रामीण इलाकों व गंगाशहर, भीनासर से आये ऑपरेशन योग्य चयनित 49 रोगियों के एस.आई.सी.एस. विधि से लेन्स प्रत्यारोपित किये गये। ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डाॅ. संजीव सहगल ने किये।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

अस्पताल अधीक्षक डाॅ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि शिविर में बीकानेर क्षेत्र के दूर दराज गांवों से आए रोगीयों की नेत्र शल्य चिकित्सा की गई। गंगाशहर नागरिक परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा नेे बताया कि इस शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक दिलीपसिंह, सीताराम, अनिल यादव, पंकज मांडण, प्रशान्त खत्री, विमल तेजी आदि कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् के महेन्द्र चैपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

गंगाशहर नागरिक परिषद्, गंगाशहर ईकाई के चैयरमैन ने बताया कि हर माह लगाये जाने वाले दो नेत्र चिकित्सा शिविरों (10 व 25) के क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 जुलाई, 2024 को राजकीय सैटेलाईट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *