शादी समारोह से जुड़े कारोबारों को भी मिले उद्योगों का दर्जा -पचीसिया

सार सम्भाल यात्रा' का हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया गया आध्यात्मिक और संगठनात्मक मजबूती का मंत्र
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री व जिले के सभी विधायकों को भिजवाया मांग पत्र

बीकानेर , 25 जून। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने मुख्यमंत्री भजनलाल, उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ व बीकानेर जिले के सभी विधायकों को ई मेल के जरिये आगामी बजट में टेंट हाऊस, लाईट डेकोरेशन, माइक, फ्लावर डेकोरेशन, केटरिंग, जेनरेटर, लवाजमा तथा शादी विवाह समारोह से जुडी अन्य एजेंसियों को उद्योग का दर्जा दिलवाने बाबत मांग पत्र भिजवाया |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पत्र में बताया गया कि वर्तमान में टेंट का व्यापार राजस्थान के वेडिंग इंडस्ट्री के नाम से जाना जाने लगा है | पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा एनआरआई व महंगे बजट की शादियाँ राजस्थान में हो रही है | शादी विवाह समारोह से संबंधित टेंट हाऊस, लाईट डेकोरेशन, माइक, फ्लावर डेकोरेशन, केटरिंग, जेनरेटर, लवाजमा तथा अन्य एजेंसियों से राजस्थान के हजारों बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है और इस व्यापार से जुड़े हजारों परिवार इसी से अपनी आजीविका का उपार्जन कर रहे हैं |

pop ronak

माननीय प्रधानमंत्री महोदय की भी मंशा यही है कि विदेश में होने वाली महंगी शादियां भारत देश में हो ताकि देश का राजस्व भी बढ़े और ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन हो | ऐसे में अगर शादी विवाह के आयोजनों से जुड़ी सभी एजेंसियों को उद्योग का दर्जा मिल जाए तो इससे राज्य सरकार को राजस्व वृद्धि के साथ साथ इन छोटे उद्योगों को संजीवनी बूटी मिल जायेगी | उद्योग का दर्जा मिलने के साथ ही इन छोटे कारोबार को कम ब्याज दर पर बड़े बैंक लोन , कम कीमत पर जमीन व कच्चे माल पर टेक्स इत्यादि से राहत प्राप्त हो सकेगी |

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *