बीकानेर लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस हार पर समीक्षा बैठक 30 जून 2024 को

मनरेगा के अस्तित्व पर संकट का आरोप
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar
  • लोकसभा प्रभारी और बीकानेर लोकसभा के सभी विधानसभाओं के नेता रहेंगे उपस्थित

बीकानेर,29 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर लोकसभा क्षेत्र आम चुनाव 2024 चुनाव की समीक्षा बैठक 30 जून 2024 को दोपहर 1 बजे विश्नोई धर्मशाला में आमंत्रित की गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला संगठन महासचिव शहर नितिन वतस्स ने बताया कि इस संवीक्षा मीटिंग में जिला कांग्रेस कमेटी शहर और देहात के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, पार्षद पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।

pop ronak

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस मीटिंग में संगठनात्मक सक्रियता का फीडबैक प्राप्त करने, जिला, ब्लॉक, मण्ड़ल स्तर पर सक्रिय एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची तैयार करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु सक्रिय एवं सक्षम कार्यकर्ताओं का चयन कर उनकी भी सूची तैयार करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित का निर्देश हमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त हुआ है।उसी निर्देश की अनुपालना में यह मीटिंग आयोजित की गई है।साथ ही आज की मीटिंग में उपस्थित या अनुपस्थित पदाधिकारियों की रिपोर्ट भी मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *