छापर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता 18 सितम्बर को; बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज करेगा मेजबानी

चूरू, 14 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव — 2026 के मध्यनजर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को छापर नगरपालिका के कुल 25 वार्डों के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापर के हॉल में 06 मतगणना टेबलों पर कुल 5 राउंड में संपन्न हुई।


छापर के वार्ड संख्या 1 से आईएनसी के सीमा कीलका, वार्ड संख्या 2 से बीजेपी के नारायण सिंह, वार्ड संख्या 3 से बीजेपी के ममता, वार्ड संख्या 4 से बीजेपी के ज्योति फूलभाटी, वार्ड संख्या 5 से बीजेपी के रामकन्या, वार्ड संख्या 6 से बीजेपी के प्रिया, वार्ड संख्या 7 से आईएनसी के परमेश्वरी, वार्ड संख्या 8 से आईएनसी के ओमप्रकाश, वार्ड संख्या 9 से बीजेपी के श्रवण कुमार, वार्ड संख्या 10 से आईएनसी के अमजद खान काजी, वार्ड संख्या 11 से आईएनसी के सोख्त अली चोपदार, वार्ड संख्या 12 से बीजेपी के मोनिका, वार्ड संख्या 13 से बीजेपी के प्रेम सुखी, वार्ड संख्या 14 से निर्दलीय किशन लाल, वार्ड संख्या 15 से निर्दलीय विमला देवी, वार्ड संख्या 16 से बीजेपी के इन्द्रा, वार्ड संख्या 17 से बीजेपी के अमरचंद मेघवाल, वार्ड संख्या 18 से आईएनसी के मोतीराम, वार्ड संख्या 19 से आईएनसी के छोटुराम मेघवाल, वार्ड संख्या 20 से निर्दलीय सरवन कुमार, वार्ड संख्या 21 से बीजेपी के सपना स्वामी, वार्ड संख्या 22 से आईएनसी के ममता, वार्ड संख्या 23 से निर्दलीय चंचल कुमार, वार्ड संख्या 24 से आईएनसी के मंजू मेघवाल तथा वार्ड संख्या 25 से बीजेपी के सूर्यप्रकाश निर्वाचित हुए।


